Header Ads Widget

Akola Municipal Corporation and Police seal action on cafe spreading obscenity:अकोला मनपा व पुलिस की अश्लीलता फैलाने वाले कैफे पर सील की कार्रवाई

Akola Municipal Corporation and Police seal action on cafe spreading obscenity:अकोला मनपा व पुलिस की अश्लीलता फैलाने वाले कैफे पर सील की कार्रवाई

अकोला- महानगरपालिका क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर स्थित ईट  एंड मीट कैफे मैं लड़के और लड़कियां अश्लील हरकत करते नजर आए थे इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा इस कैफे का लाइसेंस रद्द करने का पत्र प्राप्त हुआ था. परंतु, कैफे संचालक द्वारा व्यवसाय का लाइसेंस अभी तक नहीं लिया गया है. 
इसके बाद महानगर पालिका आयुक्त तथा प्रशासक कविता द्विवेदी के आदेश पर और उपयुक्त गीता वंजारी के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग की उपस्थिति में मनपा बाजार और लाइसेंस विभाग द्वारा 8 जनवरी को इस कैफे पर सील लगाने की कार्रवाई की गई. इस अवसर पर बाजार और परवाना विभाग प्रमुख राजेश सोनागरे, सिविल लाइन पुलिस थाने के पुलिस कर्मचारी सुभाष वाघ, भूषण मोर, बाजार परवाना विभाग के सुरेंद्र जाधव, गौरव श्रीवास, सनी शिरसाट, उदय ठाकुर, सुधाकर सुधांशु, निखिल लोटे, दीपक इस प्रकार सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close