Header Ads Widget

An honesty like this: Salam Patel returned the amount accidentally deposited in his account to Raju Umale:एक ईमानदारी ऐसी भी:गलती से खाते में आई राशि सलाम पटेल ने राजू उमाले को लौटाई

An honesty like this: Salam Patel returned the amount accidentally deposited in his account to Raju Umale:एक ईमानदारी ऐसी भी:गलती से खाते में आई राशि सलाम पटेल ने राजू उमाले को लौटाई

अकोला- डिजिटल के जमाने में सभी अपने पैसों के व्यवहार ऑनलाइन कर रहे हैं। गूगल पे, फोन पे, पेटीएम जैसे ॲप का उपयोग करके नागरीक आसानी से इधर से उधार पैसे भेजते हुए दिखाई देते हैं। जो नागरिकों के लिए सुविधाजनक है किंतु ऑनलाइन व्यवहार करते समय सतर्कता बरतना भी उतना ही जरूरी है। अगर ऑनलाइन व्यवहार करते समय मोबाइल क्रमांक या अकाउंट नंबर गलती से गलत हो गया तो आपके पैसे किसी अन्य अकाउंट में भी जा सकते हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पर राजू उमाले इनके द्वारा गलती से 1 लाख 30 हजार 750 सलाम लाल मिया पटेल इनके खाते में चले गए। इसके बाद राजू उमाले द्वारा तुरंत सलाम पटेल से संपर्क करके गलती से राशि उनके खाते में आने की बात कही तो उन्होंने सहमति दर्शाते हुए राजू उमाले को उनके पैसे लौटाए। आपको बता दे की सलाम पटेल यह अकोला के चांद का प्लांट निवासी है।इतना ही नहीं सलाम पटेल द्वारा उन्हें पैसे उरल पुलिस थाना में पहुंचकर लौटाए गए। इस वक्त उनके साथ असलम देशमुख, सैयद मतीन, उरल पुलिस स्टेशन के भोजने मेजर आदि की उपस्थिति थी।

Post a Comment

0 Comments

close