Terrorists attack on BSNL office in Akola, two terrorists arrested, one injured, mock drill:अकोला के बीएसएनल कार्यालय पर आतंकवादियों का हमला, दो आतंकवादी गिरफ्तार एक घायल
अकोला पुलिस ने चलाई थी मॉक ड्रिल
अकोला- स्थानीय बीएसएनएल कार्यालय में तीन आतंकवादियों ने एक एक हमला कर दिया और वहां पर कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को अपने अधिकार में ले लिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने तुरंत अपने स्पेशल स्क्वाड को बीएसएनएल कार्यालय भेज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके बाद पुलिस का स्पेशल स्क्वाड बीएसएनएल कार्यालय पहुंचा और अपनी कार्रवाई शुरू की.
इस कार्रवाई के दौरान कड़ी मशक्कत के बाद दो हथियारबंद आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक आतंकवादी स्पेशल एस्कॉर्ट की कार्रवाई के दौरान घायल हो गया. इस घटना के कारण पुराना कॉटन मार्केट परिसर में खलबली मच गई थी.
0 Comments