Header Ads Widget

The number of voters increased through various initiatives run by the district administration - Akola District Magistrate Ajit Kumbhar:जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि-जिलाधिकारी अजीत कुंभार

अकोला- मतदाता पंजीयन के लिए शिविर एवं विभिन्न प्रयासों के कारण पुरुष मतदाताओं के साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है. महिला मतदाताओं की संख्या काफी बढ़ गई है. लिंग गुणोत्तर में आठ गुना अंक की बढ़ोतरी हुई है. इस प्रकार की जानकारी जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने दी है.
जिलाधी कार्यालय स्थित नियोजन भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में वह बोल रहे थे. इस अवसर पर उप जिला चुनाव अधिकारी महेश परांडेकर, उप जिलाधिकारी अनीता भालेराव उपस्थित थे.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अकोला जिले में 27 अक्टूबर 2023 को प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में पुरुष मतदाता की संख्या 794752 थी. 23 जनवरी 2024 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 5986 हो गई है.
महिला मतदाताओं की प्रारूप मतदाता सूची की संख्या 7 लाख 39190 थी जो अंतिम सूची के अनुसार 7 लाख 56035 तक पहुंच गई है.
प्रारूप मतदाता सूची में 1000 पुरुष के पीछे 930 महिला थी यह प्रमाण अंतिम मतदाता सूची में 1000 पुरुष के पीछे 938 महिला हो गई है.
अंतिम मतदाता सूची में तृतीय पंक्ति समुदाय की 23 जनवरी 2024 की संख्या 49 है.

Post a Comment

0 Comments

close