An unknown two-wheeler crushed a student of Zilla Parishad School, student's leg bone was broken:जिला परिषद शाला की छात्रा को अज्ञात दुपहिया वाहन ने कुचला, छात्र के पैर की हड्डी टूटी
अकोला- शहर के जूना शहर परिसर के जैन चौक के समीप जिला परिषद की उर्दू शाला में शिक्षा हासिल करने वाली छात्रा को उस समय वाहन ने कुचल दिया जब वह अपनी शाला में शिक्षा हासिल करने के लिए जा रही थी। यह घटना जिला परिषद शाला में सुबह 9:40 पर हुई घायल बच्ची का नाम अंशिका कश्यप प्रतिष्ठा 7 वर्षीय होने का सामने आया है। छात्रख को अज्ञात दुपहिया वाहन ने इतनी बुरी तरह से टक्कर मारी के छात्र का एक पैर फैक्चर हो गया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने कई बार स्कूल के सामने ब्रेकर लगाने की मांग की है किंतु मनपा के अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है उन्हें नागरिकों की जान से कुछ भी लेना देना नहीं होने का साफ दिखाई दे रहा है। नागरिकों की मांगने है के परिसर में नियम अनुसार ब्रेकर लगना चाहिए क्योंकि जहां भी शाला रहती है वहां पर ब्रेकर लगाए जाते हैं ताकि वाहन धारक वाहनों को नियंत्रित करके चलाएं। अगर वाहनों को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर नहीं लगाया जाता है तो अब आंदोलन करने का इशारा भी पालकों ने दिया है। गनीमत रही के छात्रा की जान जाने से बाल-बाल बच गई है। किंतछ छात्रा को जिस प्रकार वाहश धारण में कुचल कर गया है वह दिल दहलाने वाला था। फिलहाल छात्रा का स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और अज्ञान दुपहिया वाहन की तलाश की जा रही है।
0 Comments