Header Ads Widget

Three residential houses caught fire due to gas cylinder leakage in Naigaon area:नायगांव परिसर में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण तीन रिहायशी घरों को लगी आग

Three residential houses caught fire due to gas cylinder leakage in Naigaon area:नायगांव परिसर में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण तीन रिहायशी घरों को लगी आग

सब कुछ जलकर खाक, हजारों का नुकसान
अकोला- स्थानीय नायगांव परिसर के महबूबनगर आयशा सिद्दीका मस्जिद के समीप सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई तथा वह मौके पर भी पहुंचने वाला थे कि बीच में कई दिनों से निर्माणाधीन  ढापा रोड़ा बन गया। संजय नगर परिसर में सड़क का ढापा कई दिनों से निर्माणाधीन है जो अब तक नहीं बना पाया है जिसके कारण दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच नहीं पाई। हालांकि स्थानीय युवाओ तथा दमकल विभाग के कर्मचारी मोहम्मद रिजवान तथा प्रशांत संभाले द्वारा तत्काल दुपहिया वाहन से मौके पर पहुंचकर स्थानीय बोरवेल की मदद से आगको काबू में पाया गया।
गनी मत रही कि किसी भी प्रकार की जीवित हानि नहीं हुई है कोई हताहत नहीं हुआ है किंतु  तीनों के घरों में किराए से रहने वाले लोगों का बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। यह आग जिन घरों में लगी थी उस घर के मालिक का नाम नासिर हुसैन कुरैशी बताया जा रहा है जो तारफैल निवासी है।आग लगने की घटना परिसर में फैलते ही हलचल सी मच गई थी सभी और अपरातफरी का माहौल था।
 इस प्रकार अगर मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जाएगी तो एक दिन बड़ा हादसा हो सकता है ऐसे स्थानीय नागरिकों का कहना था। हालांकि मौके पर पुलिस के कर्मचारियों तथा महावितरण के कर्मचारी प्रवीण प्रवीण डोंगरे भी पहुंच गए थे जिन्होंने बड़ी हानि होने से बचाया और तुरंत बिजली आपूर्ति को रोक दिया। आपको बता दे कि जिस परिसर में यह आग लगी थी वह पूरे परिसर मे कच्चे मकान होने के कारण आंग रौद्र रूप धारण कर सकती थी किंतु स्थानीय नागरिकों की अथक प्रयासों से आग पर तुरंत काबू पाया गया हालांकि कुछ देर बाद दमकल विभाग की कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आगे की जांच अकोट फेल पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close