Header Ads Widget

More than 60 women suddenly fell ill at Akola Police Training Center:अकोला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मे 60 से अधिक महिलाओं की तबीयत अचानक हुई खराब

More than 60 women suddenly fell ill at Akola Police Training Center:अकोला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मे 60 से अधिक महिलाओं की तबीयत अचानक हुई खराब

अकोला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मे ७० महिलाओं की तबीयत अचानक हुई खराब,दुषित पाणी पिने के कारण तबीयत अचानक खराब होने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है।अकोला का तापमान दिनो दिन बढता जा रहा है। सुरज आग उगल रहा है। शरीर को पाणी की आवश्यकता भी ज्यादा पडती है। किंतू अकोला के पुलिस प्रशीक्षण केंद्र मे दुषित पाणी पिने के कारण महिला पुलिस कर्मीयों की तबीयत खराब होने से हडकंप मच गया है। जिन्हें तात्काल अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उनपर उपचार चल रहा है। महिला पुलिस कर्मियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग पर गई इस महिला पुलिस कर्मियों की हालत दूषित पानी पीने से अचानक बिगड़ गई है.  बढ़ती गर्मी के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है.  इसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से  उल्टी से पीड़ित थे।  आज इन सभी महिला पुलिस को अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  अकोला के सरकारी अस्पताल में शुरुआती जांच के बाद कोई फर्क महसूस नहीं होने पर इन सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहांपर विधायक अमोल मिटकरी ने पुलिस कर्मीयों की तबीयत का जाएजा पहुंचकर लिया। उसी तरह पुलिस प्रशिक्षण मे  महिला कर्मचारी उपचार के लिए भर्ती किए गए है और मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री इनके द्वारा प्रशिक्षण केंद्र के सभी की तबीयत की जांच करने के निर्देश दिए गए है। इस संदर्भ मे अकोला मेडिकल कॉलेज की  डॉक्टरो की  टीम पुरी जांच करके बिमार किस कारण हुए इसकी जांच कर रहे है। ऐसी जानकारी विधायक  रणधीर सावरकर ने दी।

Post a Comment

0 Comments

close