लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करना पड़ा महंगा....!
150 वाहनों पर यातायात शाखा की धड़क कार्रवाई
अकोला-अकोला शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ निर्देश जारी किए हैं। उसमें तीन पहिया वाहन में केवल वाहन चालक और 2 यात्री एवं चार पहिया वाहन पर चालक तथा 3 यात्रीयो को यात्रा करने के लिए अनुमति दी गई है। दुपहिया वाहन पर केवल दो लोग हेलमेट एवं मास्क के साथ यात्रा को अनुमति है। इन निर्देशों का भंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ धड़क कार्यवाही शहर यातायात शाखा ने शुरू की है। 4 दिनों में करीब 150 वाहन चालकों पर अपराध एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के निर्देश अनुसार दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की धड़क मुहिम शुरू रहेंगी ऐसा इस वक्त यातायात पुलिस निरीक्षक गजानन शेल्के ने बताया वाहन चालको ने बगैर कारण के बाहर ना फिरते हुए अपनी वाहनो को भी नाबाहर निकाले। प्रशासन के दिए गए निर्देशों का पालन करें अन्यथा शहर यातायात शाखा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना एवं अपराध दर्ज करने की कार्रवाई करेंगी ऐसा इशारा भी शहर यातायात पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके ने दिया है।
0 Comments