पेट्रोल पंपों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रख प्रशासन का दिया साथ
अकोला- अकोला में दिन-ब-दिन कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है अकोला शहर समेत मूर्तिजापुर, अकोट इन तहसीलों को कंटेनमेंट जोन में डाला गया है। कोरोना संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के लिए सप्ताह भर का लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें केवल अत्यावश्यक सेवाओ को ही सुबह 8:00 से 3:00 तक जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। तथा स्वास्थ्य संबंधित अस्पताल मेडिकलो को उनके समय अनुसार शुरू रखने की निर्देश दिए गए हैं। अन्य सभी दुकाने बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर द्वारा दिए गए हैं। किंतु शहर के कुछ प्रमुख परिसरों मे जिसमें जिलधिकारी कार्यालय के कैंटीन में भी लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दी।जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित कैंटीन में नागरिक दोपहर 3:00 बजे के बाद चाय की चुस्कियां लेतेेेे हुए दिखाई दिए । इससे यह पता चलता है कि केवल आम जनता के लिए ही कानून बनाया गया है । उसी तरह दूसरे और एक स्थान पर भी यही नजाराा देखने को मिला स्थानीय सिविल लाइन परिसर में स्थित दत्ता मेडिकल के समीप भी एक चाय की दुकान ऐसी ही शुरु थी। इस प्रकार पुलिस के नाक के नीचे लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिससे पुलिस प्रशासन के कार्य पर सवालिया निशान निर्माण हुआ है। ऐसी चर्चाएं परिसर के नागरिक कर रहे थे। नागरिकों का कहना है कि अगर केवल अत्यावश्यक सेवा की दुकानों को ही शुरू रखने की अनुमति मिली है तो फिर चाय अथवा अन्य दुकानें जो आवश्यक नहीं है वह क्यों शुरू है? गांधी मार्ग , तिलक रोड आदि प्रमुख बाजारपेठ में सभी दुकाने इस वक्त बंद नजर आए। इससे ऐसा लग रहा था कि व्यापारी कोरोणा को हराने के लिए प्रशासन के साथ है। उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी दुकानों को सप्ताह भर के लिए बंद रखा है। विगत कई माह से कोरोना के कारण उनका व्यापार व्यवसाय ठप हो गया था अब जैसे तैसे पटरी में उनका व्यापार व्यवसाय आने लगा था तो फिर से लॉकडाउन ने उन्हें अड़चन में डाल दिया है। फिर भी उन्होंने अपनी दुकानों को बंद रखकर प्रशासन का साथ दिया है।
उसी तरह अकोला में केवल 4 पेट्रोल पंप शुरू होने के कारण नागरिकों द्वारा शहर के माउंट कार्मेल के समीप स्थित पेट्रोल पंप में नागरिकों ने बड़ी संख्या में पेट्रोल भरने के लिए गर्दी की थी। तथा अफवाहों का बाजार गर्म होने के कारण भी पेट्रोल पंपों में गर्दी देखने को मिल रही है। नागरिकों का कहना है कि केवल 4 पेट्रोल पंप शुरू रहने देने से कोरोना संक्रमण में कमी ना होते हुए और बढ़ने की संभावना है। अगर सभी पेट्रोल पंप खोल दिए गए तो होने वाली भीड़ मैं कमी आ सकती है। पेट्रोल पंप में नागरिकों ने बड़ी मात्रा में अपने वाहनों में पेट्रोल भरने के लिए गर्दी की थी। इस वक्त नागरिक सरेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए। नागरिकों का कहना यह था कि प्रशासन द्वारा सभी पेट्रोल पंपों को खोलने की अनुमति दी जाए तथा नागरिकों को होने वाली समस्या दूर की जाए। नागरिकों को काफी देर तक पेट्रोल के लिए लाइन पर खड़े रहना पड़ रहा था।
0 Comments