बिग न्यूज
वाशिम के एक छात्रावास में 229 छात्र हुए कोरोना संक्रमित
राज्य में बेकाबू हो रहे कोरोना के मामले
वाशिम- राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। दिन-ब-दिन हालात भयावह होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है। इस बीच, वाशिम जिले में बुधवार को 318 नए मरीज मिले हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन संक्रमित मरीजों में से 229 छात्र हैं वाशिम जिले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित एक स्कूल के छात्रावास में 229 छात्र और तीन कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक, रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासी आश्रम शाला में छात्र यहां छात्रावास में रहकर ही पढ़ाई करते हैं। इस छात्रावास के 229 छात्रों और तीन स्टॉफ कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।वहीं अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, वशीम, बुलढाना और अकोला के 327 छात्र इस छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत अमरावती से ही हुई है। अमरावती में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
0 Comments