Header Ads Widget

सनदी लेखापाल की अकोला इकाई रही सर्वोत्कृष्ट

सनदी लेखापाल की अकोला इकाई रही सर्वोत्कृष्ट
अकोला..आर्थिक विश्व के सेवा समेत सामाजिक दायित्व को निभानेवाली दि इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटंट ऑफ इंडिया की अकोला ईकाई अपने कार्य मे सर्वोत्कृष्ट ठहरकर पुरस्कार की हकदार रही.
सनदी लेखापाल अकोला शाखा को पहलीबार लघु  शाखा श्रेणी मे महाराष्ट्र,गुजरात एव गोवा राज्य के वेस्टर्न इंडिया रिजनल कौन्सिल का सन २०२०-२१ वर्ष का सर्वोत्कृष्ट उत्कृष्ट शाखा पुरस्कार प्राप्त हुवा.इसी के साथ शाखा के वेस्टर्न इंडिया चार्टर्ड अकाऊटंट स्टूडांट असो. अर्थात विकासा को भी द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुवा.सनदी लेखापाल अकोला शाखा के पदाधिकारी,सदस्य व छात्रो ने लॉकडाऊन काल मे ऑनलाईन विविध रचनात्मक उपक्रम,वेबिनोर, परिसंवाद, रक्तदान वृक्षारोपण आदीं विद्यार्थी व नागरिको के लिये उपक्रम आयोजित कर अपना सामाजिक दायित्व पूर्ण किया.शाखाध्यक्ष सीए जलज बाहेती,उपाध्यक्ष सीए केयुर देढिया,सचिव सीए दीपक अग्रवाल,कार्यकारी सदस्य सीए गौरीशंकर मंत्री,सीए हिरेन जोगी आदीं ने यह उपक्रम सफल करने हेतू मेहनत की.अकोला शाखा को मिले इस उपलब्धि हेतू शाखा अध्यक्ष सीए जलज बाहेती ने सभी का आभार माना.वेस्टर्न इंडिया रिजनल कौंसिल के अध्यक्ष सीए ललित बजाज, ट्रेझरर सीए आनंद जाखोटिया ने शाखाध्यक्ष सीए जलज बाहेती एव विकासा के अध्यक्ष सीए केयुर देढिया समेत समस्त कार्यकारी मंडल को शुभेच्छा देकर अभिनंदन किया. ऐसी जानकारी जनसंपर्क समिती अध्यक्ष सीए गौरीशंकर मंत्री ने दी.

Post a Comment

0 Comments

close