एसबीआई के डाबकी रोड ब्रांच में उडाई गई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
अकोला-अकोला समेत संपूर्ण विदर्भ में तथा महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों में लगातार वृध्दी हो रही है अकोला में भी कोरोना वायरस के मरीजों ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिले में कोरोना के मरीज 300 एवं उससे ऊपर ही मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा होने के बावजूद भी अकोला की डाबकी रोड में स्थित डाबकी रोड एसबीआई ब्रांच में नागरिकों द्वारा कोरोणा नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिया। नागरिक बैंक के सामने भीड़ इकट्ठा करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं संबंधित बैंक कर्मचारियों द्वारा वहां पर पहुंचे ग्राहकों को कोरोना नियमों के पालन करने की सूचना भी नहीं दी गई । केवल बैंक के सामने एक पोस्टर लगाया गया था जिसमें लिखा गया था कि नो मास्क नो एंट्री किंतु सोशल डिस्टेंसिंग का बैंक परिसर की सामने सरेआम धज्जियां उड़ाते दिखाई दी। खास बात यह है कि इस बैंक के कुछ दूरी पर ही डाबकी रोड पुलिस स्टेशन भी है इस प्रकार की भीड़ इकट्ठा होने पर वहां पर पुलिस भी नदारद नजर आई। इस वक्त जागरूक नागरिकों द्वारा डाबकी रोड एसबीआई के व्यवस्थापक एवं कर्मियों के कार्य पर सवालिया निशान निर्माण किए गए।
0 Comments