Header Ads Widget

सार्वजनिक शिव जयंती समिती की ओरसे राज्यस्तरीय वाल पेंटिंग प्रतियोगिता

सार्वजनिक शिव जयंती समिती की ओरसे  राज्यस्तरीय वाल पेंटिंग प्रतियोगिता 

अकोला
-महानगर मे छत्रपती शिवाजी महाराज की पावन जयंती दिनांक 19 फेब.को सार्वजनिक शिवजयंती उत्सव समिती की ओरसे मनायी जा रही हैं. इस जयंती पर्व के उपलक्ष मे महानगर मे प्रथम राज्यस्तरीय वाल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.दिनांक १५ फरवरी से १७ फरवरी तक स्थानीय छत्रपती शिवाजी महाराज पार्क मे यह वाल पेंटिंग प्रतियोगिता होगी.इस मे समिती की ओरसे  शिवकालीन प्रसंगपर आधारित विषयपर स्पर्धको को पार्क के ६ बाय ८ फिट के दिवाल पर यह पेंटिंग निकालना होगा. शिवकालीन विषय समितीं की ओरसे  ड्रॉ कर निकाला जायेगा.इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम पारितोषिक २१ हजार रुपये,द्वितीय १६ हजार रु.तृतीय ११ हजार रुपये रखा गया है.एव तीन ११०० रुपये के उत्तेजनार्थ पुरस्कार रखे गये है.सहभागी स्पर्धक को सहभाग पत्र प्रदान किया जायेगा. पंजियन की अंतिम दिनांक १३ फरवरी रखी गयी है.विजयी स्पर्धक को पुरस्कार शिवजयंती के मुख्य समारोह मे फिया जायेगा. प्रतियोगिता मे प्रथम आनेवाले पचास स्पर्धक को प्रवेश दिया जायेगा.प्रवेश पंजियन समिती कार्यालय,विठ्ठल हॉस्पिटल के सामने,जठारपेठ मे रखा गया है. बाहरगाव के स्पर्धको के निवास व भोजन की व्यवस्था समिती की ओरसे मुफ्त की जाएगी. तथा रंग साहित्य भी मुफ्त उपलब्ध किया जाएगा. प्रकल्प प्रमुख व्यंगचित्रकार गजानन घोंगडे, प्रा.गजानन बोबडे,ज्येष्ठ चित्रकार किशोर पिंपळे,प्रा.आशिष चौथे, कलाध्यापक संघाचे प्रमुख संजय आगाशे ने साकार किये इस राज्यस्तरीय वाल पेंटिंग प्रतियोगिता मे सभी शिवप्रेमी चित्र कलाकारो ने समिल्लित होने का आवाहन समिती के अध्यक्ष अविनाश उर्फ भैय्यासाहब देशमुख,कार्याध्यक्ष पवन महल्ले,सचिव चंद्रकांत झटाले,शोभायात्रा प्रमुख पंकज जायले आदीं ने कर अधिक जानकारी हेतू  कृपया मो.नं.9923140093 ,9881581838  पर संपर्क करने का आवाहन किया गया है.

Post a Comment

0 Comments

close