Header Ads Widget

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पहुंचे लोनार सरोवर...! स्थानीय लोगों की सहयोग से लोनार को विकसित किया जाएगा- मुख्यमंत्री ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  पहुंचे लोनार सरोवर...!
स्थानीय लोगों की सहयोग से लोनार को विकसित किया जाएगा- मुख्यमंत्री ठाकरे
लोणार- लोणार जैसा  पर्यटन स्थल यह महाराष्ट्र का  वैभव है। इस वैभव का  जतन संवर्धन करके उनका  विकास करने हेतू सरकार   तत्पर है।  विकास करते समय स्थानिय गाववासियों के प्रश्नों को समझा जाऐंगे, उन्हें हल किया जाएगा एवं उसमे उनका सहभाग यह विकास प्रक्रिया  समय है।इसी धर्  ‘मातृतीर्थ सिंदखेडराजा’ का भी  विकास किया जाएगा, वहांभी जल्द ही  भेट देंगे, ऐसी  घोषणा मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने शुक्रवार को यहांपर की।  ठाकरे द्वारा  लोणार का  पुरी दुनिया मे चर्चित सरोवर का निरीक्षण करके इस परिसर का  जतन संवर्धन व विकास संबंधी जाएजा बैठक भी ली।इसवक्त उनके साथ  पालकमंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे, जिल्हा परिषद अध्यक्षा मनिषाताई पवार, सांसद प्रतापराव जाधव, विधायक संजय रायमूलकर,विधायक संजय गायकवाड, विधायक राजेश एकडे, लोणार नगराध्यक्ष पूनम पाटोळे, मुख्य सल्लागार अजोय मेहता, विभागीय आयुक्त पियुष सिंह, जिल्हाधिकारी एस. राममूर्ती, विशेष पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर मिना, जिल्हा पोलीस अधीक्षक अरविंद चावरीया,  पूर्व विधायक   डॉ. शशीकांत खेडेकर, आदी उपस्थित थे।
    इसवक्त लोनार सरोवर  संवर्धन विकास कार्यों पर जिलाधिकारी एस राममूर्ति में जानकारी दी ।जिसमें प्राधान्य क्रम से की जाने वाली कार्यों की जानकारी दी गई तथा सुल्तानपुर के कौशल विकास केंद्र एवं अंजनी खुर्द के स्वास्थ्य वर्धनी केंद्र का उद्घाटन ऑनलाइन पद्धति से किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विकास करते समय स्थानीय ग्रामीणों का सहभाग लेना जरूरी है। इस संदर्भ में कुछ प्रश्न उनके होंगे तो उससे भी समझ कर हल करें और सभी मिलकर इस परिसर का विकास करेंगे ऐसा मुख्यमंत्री ठाकरे ने स्पष्ट किया उन्होंने आगे कहा कि धरती पर मातृतीर्थ  सिंदखेड राजा का विकास करना है उसके लिए नियोजित आराखडा मुंबई  की बैठक में  विकास पर प्रश्न समझ कर उस पर उपाय निश्चित करके फिर प्रत्यक्ष हम सिंदखेड राजा को भेट देने के लिए  वापस आऐंगे  ऐसा आश्वासन भी ठाकरे ने दिया ।ठाकरे ने आगे कहा कि  प्रारूप तैयार होने का काम गति से और पुरा होना चाहिए लोनार विकास के लिए मैं सीधा मुख्यमंत्री कार्यालय से नियंत्रण रखूंगा हर महीने 15 दिन में प्रगति का जायजा लिया जाएगा ऐसा भी ठाकरे ने स्पष्ट किया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार सैफंन नद्दाफ  ने सूत्र संचालन किया।
ऐसा है लोनार संवर्धन एवं विकास प्रारूप
 लोनार सरोवर संवर्धन एवं जतन करने के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल द्वारा 91 करोड़ 29 लाख रुपयों के कामों को किया जाएगा। उसमें प्रयोगशाला एवं पर्यटक जानकारी केंद्र,तारांगण व संग्रहालय, दुर्गा टेकड़ी परिसर में सड़क, बहता पानी नीयोजन, हवाई अड्डा एवं सुशोभिकरन,  सरवर के समीप सुरक्षा कक्ष, निरीक्षण दल, प्रदूषण विरहित बसेस आदि कार्य तथा सरवर परिसर में पुरातन मंदिरों का संवर्धन सरकारी इमारतों का नवीकरण दुर्गा टेकड़ी में पर्यटक निवास निर्माण करना प्रस्तावित है। इसके साथ ही 61 करोड रुपए का बहता पानी प्रक्रिया प्रकल्प नगर परिषद लोनार महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण मार्फत चलाया जाएगा ।तथा  3 करोड 63 लाख का प्रकल्प पिसाल बाभूळ निष्कासन  प्रकल्प विभागीय वनाधिकारी वन्य जीव अकोला विभाग द्वारा चलाया जाएगा। नीजी जमीन संपादन के लिए भी ₹15 करोड निधि मांग का प्रस्ताव रखा गया है। ऐसा कुल लोनार सरोवर परिसर विकास करने के लिए 205 करोड 12 लाख रुपए विकास आराखडा तैयार किया गया है। उसमें से मंजूर मिले एवं निधि प्राप्त साडेसात  करोड़ रुपयों के कामों को पूरा भी किया गया है ऐसी जानकारी दी गई।
 लोनार सरोवर
लोणार बुलढाणा जिले में आने वाली एक तहसील का नाम है। जहां पर उल्कापात से तैयार हुए बड़े विवर है इतने बड़े मात्रा में एवं विशाल बेसाँल्ट खड़क  यह एकमात्र विवर है।इस  स्थान पर उनका हुए उल्कापात यह करीब 50 हजार साल पहले हुआ हो ऐसा माना जाता है इस सरोवर का व्यास तकरीबन 1830 metre तथा खोली  150 मीटर  है गोलाकार में रहने वाले इस सरोवर का परिघ 6 किलोमीटर  है । इस परिसर में अनेक प्राचीन मंदिर भी है।

Post a Comment

0 Comments

close