संभागीय आयुक्त पहुंचे अकोला, जाना कोविड स्थिति का हाल
अकोला -जिले की मौजूदा कोरोना संबंधी स्थिति एवं उपाय योजना पर संभागीय आयुक्त ने जायजा लिया। कोवीड मरीजों की संख्या में वृद्धी हो रही है इसके मद्देनजर जिले में सभी विभागो को भी प्रतिबंधात्मक उपाय योजना करके कोविड मरीजों के संपर्क के लोगों की तलाश करके टेस्ट को बढ़ाने के निर्देश संभागीय आयुक्त पीयूष सिंह ने दिए।
जिलाधिकारी कार्यालय के कक्ष मैं आयोजित बैठक में वह बोल रहे थे। इस बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर, पोलीस अधीक्षक जी. श्रीधर, जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटीयार, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मिनाक्षी गजभीये, जिल्हा शल्य चिकित्सक डॉ. राजकुमार चव्हाण, मनपा प्रभारी आयुक्त पंकज जावले, अतिरिक्त जिल्हा आरोग्य अधिकारी डॉ. विजय जाधव, उपविभागीय अधिकारी निलेश अपार, उपजिल्हाधिकारी बाबासाहेब गाडवे, वैद्यकीय महाविद्यालयाचे अधिक्षक डॉ. श्यामकुमार सिरसाम, मनपा के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. फारुख शेख, वैद्यकीया महाविद्यालय के डॉ. नितीन अंभोरे, आदी उपस्थित थे।
इस वक्त विभागीय आयुक्त ने मनपा एवं ग्रामीण परिसरो मे मरीजों की संख्या में हो लही वृद्धि, मौत की संख्या में वृद्धि, होम आइसोलेशन की मौजूदा स्थिति, दवाइयां एवं बेड की स्थिति का जायजा लिया। होम आयसोलेशन में रहने वाले मरीजों के निवास स्थान के दर्शनीय परिसर में पॉजिटिव मरीज होने का फलक लगाएं, आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की और स्वतंत्र व्यवस्था है क्या नही इसकी शाश्वती करे, नियमों का पालन हो रहा है या नहीं अगर नहीं होने पर उन्हें क्वारंटाइन अथवा फौजदारी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ज्यादा खतरे वाले परिसरों में विशेष मुहिम चलाकर आरटीपीसीआर एवं रैपिड टेस्ट बढ़ाएं तथा एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी करने के लिए आवश्यक वह सभी उपाय योजनाओं को बारीकी से करने के निर्देश विभागीय आयुक्त ने संबंधीतो को दिए हैं। जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर का आवश्यक संग्रह है। कोविड पॉजिटिव मरीजों के सैंपल रखने के लिए डीप फ्रीजर की खरीदी करने की सूचना उन्होंने इस वक्त दी।
0 Comments