रेलवे पुल से गिरे इरफान की आखिर अस्पताल में मौत...!
अकोला-स्थानीय आरपीटीएस के समीप से गुजरने वाला रेलवे ब्रीज से गुलाम इरफान गुलाम फैयाज उम्र 26 साल निवासी हबीब नगर खैर मोहम्मद प्लॉट अपनी भैंस को लेकर आ रहे थे। उस दौरान विपरीत दिशा से अचानक ट्रेन आने के कारण भैंस को बचाने के प्रयास में भैस सहित ब्रिज के नीचे वे गिर गए जिसके कारण भैस की मौके पर ही मौत हो गई तथा इरफान को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उस पर उपचार चल रहा था। किंतु उपचार के दौरान देर रात 12:00 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। बता दी कि विगत सप्ताह भर पहले उन्हें एक पुत्र हुआ था। घर में खुशी का माहौल था किंतु इस घटना से परिवार समेत संपूर्ण परिसर में मातम फैल गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते हैं पुलिस ने पंचनामा कर जांच को आरंभ कर दिया है।
0 Comments