मुंडगांव में बड़े धूमधाम से मनाई गई शिवाजी जयंती
मुंडगाव-छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती स्थानीय त्रिमूर्ति प्रतिष्ठान बहुउद्देशीय संस्था की ओर से बड़े उत्साह के साथ समाज मंदिर भीम नगर मुंड़गांव में मनाई गई। इस वक्त त्रिमूर्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष शेषराव सरकटे ने तथागत गौतम बुद्ध के पुतले का पूजन करके कार्यक्रम का आरंभ किया। संस्था के सचिव सचिन सरकटे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्प आहार अर्पण किया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी सुभाष सरकटे, रंजीत सरकटे, अनिल सरकटे प्रज्ञेश लबड़े, भूषण रायबोले, दिलीप भरक्षे, अंकुश सरकटे, राहुल सरकटे, सागर सरकटे और सुमित सरकटे आदि उपस्थित थे। इस वक्त छत्रपति विचार संस्था के उपाध्यक्ष मनीष सरकटे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में परिसर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0 Comments