अकोट एवं मुर्तिजापुर शहर पर विशेष ध्यान दें, जिलाधिकारी के निर्देश
अकोला,
कोरोना संक्रमण शहर एवं ग्रामीण परिसरों में लगातार बढती संख्या तथा कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए अकोला महानगरपालिका समेत मूर्तिजापुर एवं अकोट नगर परिषद का संपूर्ण क्षेत्र पर विशेष ध्यान देकर कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने दिए। जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संक्रमण के प्रादुर्भाव को लेकर वार रूम में जायजा लिया गया। इस वक्त सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मिनाक्षी गजभीये, जिल्हा शल्य चिकीत्सक राजकुमार चव्हाण, मनपा के प्रभारी आयुक्त पंकज जावले, अतिरिक्त जिल्हा आरोग्य अधिकारी डॉ. विजय जाधव, उपजिल्हाधिकारी बाबासाहेब गाडवे, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के डॉ. नितीन आंभोरे, उपविभागीय अधिकारी डॉ. निलेश अपार, उपजिल्हा निवडणूक अधिकारी मुकेश चव्हाण, वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिक्षक डॉ. श्यामकुमार सिरसाम, उपविभागीय अधिकारी सचिन कदम, आदि उपस्थित थे। जिले में लागू की गई संचारबंदी का सख्ती से पालन करके अनावश्यक बाहर ना निकले हर कोरोना मरीजों का आधार कार्ड तथा राशन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होने का जिलाधिकारी ने कहा ।
वंâटेन्टमेंट झोन के क्षेत्र का जो परिसर जिसमे मरीज ज्यादा मिल रहे है उन क्षेत्रों के लोगो से एवं संपर्क के लोगों की जांच करके जांच की क्षमता बढ़ाए। होम आइसोलेशन की स्थिति आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों को सिक्के मारना तथा जिले में कोरोना मरीजों का इस वक्त जायजा लेकर होम आइसोलेशन नियमों का पालन न करने वाले व्यक्ति लोगों पर कानूनी कार्रवाई आदि की सूचनाएं इस वक्त जिलाधिकारी ने दी।
0 Comments