Header Ads Widget

शहर यातायात शाखा की अनोखी पहल....! नागरिकों को मास्क का वितरण कर की जनजागृति

शहर यातायात शाखा की अनोखी पहल....! 
 नागरिकों को  मास्क का वितरण कर की जनजागृति 
अकोला - विगत सप्ताह भर से अकोला जिले में विशेषकर के अकोला शहर में कोरोना का संक्रमण बड़ी मात्रा में बड़ा है। तथा मरीज  मिलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। हर रोज सैकड़ों मरीज कोरोना ग्रस्त हो रहे हैं   कोरोना के संक्रमण में कमी आए  इसलिए  जिला  प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले नागरिकों के खिलाफ धड़क मूहीम जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में शहर यातायात शाखा द्वारा चला कर प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों पर अपराध तथा दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है तथा मनापा, महासुल,  एवं पुलिस के संयुक्त पथकों द्वारा मास्क ना लगाने वाले नागरिकों से हजारों रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। किंतु फिलहाल लॉक डाउन होने के कारण एवं एसटी, लग्जरी, बस ऑटो शुरू होने से तथा अत्यावश्यक सेवाओं की दुकानें शुरू होने के कारण अकोला शहर के आसपास के गांव से कई ग्रामीण एवं किसान अपने अपने अलग-अलग कामों के लिए अकोला शहर में बगैर मास के आते हैं तथा शहर के  साइकिल रिक्शा चलाने वालो के पास माक्स नहीं रहता है। इस बात को ध्यान में रखकर नागरिकों को मास्क का वितरण शहर यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके एवं यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा शुरू की गई है। उनकी इस अनोखी पहल की सभी स्तर से सराहना की जा रही है। शहर यातायात शाखा को अलग अलग सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्राप्त मास्क का चौको में करना शुरू किया है। जुर्माना कार्रवाई के साथ नागरिकों को मास्क का प्रयोग करने पर जनजागृति भी इस वक्त की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत एवं  पुलिस उप विभागीय अधिकारी सचिन कदम के मार्गदर्शन में निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई एवं जरूरतमंद गरीब का वितरण के साथ लगाने शुरू रहेंगे ऐसा पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके  ने बताया ।

Post a Comment

0 Comments

close