लॉकडॉन में सरकारी नियमों का करे पालन...!
सुन्नी युथ फोर्स के शेख फिरोज की अपील
अकोला- देश एवं राज्य में तथा अकोला शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है.
कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए
महाराष्ट्र राज्य के कई शहरों मे लॉकडाउन किया गया है. अकोला में लगातार मरीज 200 के ऊपर पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना हम सबका एक हम कर्तव्य है। किंतु लॉकडाउन के बाद भी लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, ऐसे
में विभिन्न शहरों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं.
लॉकडाउन में बिना वजह बाहर निकलने पर आप पर
कार्रवाई भी हो सकती है अथवा की जा रही है. बिला ज़रूरत घर से बाहर ना निकले मास्क, सामाजिक दूरी तथा साबुन का उपयोग करे बार बार हाथ धोए, घर मे रहे सुरक्षित रहे, ख़ासकर अकोला के नागरिको से निवेदन है कि घर से बाहर बिला ज़रूरत ना निकले। ऐसी अपील सुन्नी यूथ फोर्स के अकोला शहर अध्यक्ष शेख फिरोज उर्फ फैजान रब्बानी ने कि है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अगर किसी को अनाज एवं राशन की जरूरत हो तो वह सुन्नी यूथ फोर्स के जिम्मेदारों से संपर्क कर सकते हैं अथवा मुझ से भी संपर्क कर सकते हैं ऐसा उन्होंने बताया।
0 Comments