Header Ads Widget

महानगर मे सादगी से मनायी गयी गाडगेबाबा जयंती

महानगर मे सादगी से मनायी गयी गाडगेबाबा जयंती 
अकोला.दुःखी कष्टीजनो की सेवाही ईश्वरसेवा हैं.यह विचार विश्व को देनेवाले संत गाडगेबाबा इनकी पावन जयंती मंगलवार को महानगर मे बडे सादगी से मनायी गयी.सार्वजनिक गाडगेबाबा उत्सव समिती की ओरसे  करोना संकटकाल मे यह जयंती प्रतीकात्मक रुप मे स्थानीय नेहरू पार्क परिसर मे सामाजिक अंतर रखते हुये सादगी से संपन्न हुयी.सार्वजनिक गाडगेबाबा उत्सव समिती द्वारा आयोजित इस जयंती कार्यक्रम मे समिती के उल्हास मोकलकर, गोपीअण्णा चाकर,राजू कनोजिया,हरीश बुंदेले,राजू मंजूळकर,राजेश चंदनबटवे आदी उपस्थित थे.सर्वप्रथम गाडगेबाबा  प्रतिमा की पूजा कर समिती के ओरसे उन्हे सामूहिक अभिवादन किया गया.मान्यवरोने उपस्थितो को गाडगेबाबा के जीवनकार्य का परिचय कर लोककल्याण हेतू उनके विचारो को आत्मसात करने का आवाहन किया.समिती के गोपीअण्णा चाकर ने अपने प्रास्ताविक मे राज्य के परीट,धोबी समाज की प्रलंबित समस्यांओ को उजागर कर समाज के एकत्रीकरणपर जोर देकर गाडगेबाबा को भावपूर्ण आदरांजली अर्पण की.संचालन उल्हास मोकालकर ने तथा आभार राजू मंजुळकर ने माने.सामाजिक अंतर निभाते संपन्न इस कार्यक्रम मे  गोपाल चाकर,रवीकुमार श्रीवास,महेश पालकर,प्रशांत मानकर,गणेशराव डहाके,नीलकंठ जयराज, गजानन वरणकार,शिव पवार,हरीश बुंदेले,राजू कनोजिया,मनीश कनोजिया,राजेंद्र कनोजिया,पावन कनोजिया,भोला परदेशी,अनिल बुंदेले,राजेश चंदन बटवे,कुंदन बोरकुटे,अशोक बुंदेले,कृष्णदास चांदुरकर,राजेश चौधरी,पुरुषोत्तम चाकर,नरेंद्र डोंगरे,पुरुषोत्तम चाकर,नरेंद्र डोंगरे,रवी अंदुरेकर,वैभव मानकर,शुभम डाहके,चेतन  मानकर,जगदीश चाकर समेत समिती के पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close