नायगाव-तारफैल मार्ग पर सड़क में आई दरारें...!
रोजाना नागरिक होते हैं हादसों का शिकार
तत्काल दरारे भरने की मांग
अकोला- स्थानीय नायगांव से तारफैल मार्ग जाते समय तार फैल सरकारी गोडाउन के समीप सड़क में बीचो-बीच पड़ी दरारें हादसों को न्योता दे रही है। रोजाना नागरिकों की गाड़ियां इस दरारों में फस कर फिसल जाती है। जिसके कारण उन्हें अपने हाथ पैर तुड़वाने पढ़ते हैं। नया व्यक्ति अगर इस मार्ग से गुजरा तो उसे यकीनन हादसे का शिकार होना पड़ता है। कई लोगों की इस मार्ग पर पड़ी दरारों के कारण हड्डीयां भी फैक्चर हुई है। के मद्देनजर संबंधित पार्षद एवं मनपा प्रशासन से नागरिकों की मांग है कि तत्काल इस मार्ग पर पड़ी दरारों की मरम्मत की जाए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है। विगत कुछ दिनों पहले इसी मार्ग पर एक बाइक सवार अपनी वाहन को ले जा रहा था अचानक उसकी गाड़ी का पहिया उस दरार पर अटकने के कारण गाड़ी फिसल गई जिसके कारण उसे काफी चोटे आई थी। ऐसी छुटपुट घटनाएं रोजाना इस मार्ग पर होते ही रहती है। मनापा प्रशासन से एवं स्थानीय पार्षदों से नायगांव वासी यह मांग कर रहे हैं कि तत्काल सड़क के बीच में पड़ी दरारों को पूरी की जाए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है।
0 Comments