Header Ads Widget

देशमुख मराठा समाज मंडल का राज्यस्तरीय वधू वर परिचय मेला संपन्न

देशमुख मराठा समाज मंडल का राज्यस्तरीय वधू वर परिचय मेला संपन्न
अकोला..अकोला जिला देशमुख मराठा समाज मंडल की ओरसे स्थानीय डाबकी रोड परिसर के देशमुख सभागृह मे समाज का एक्कीसवा राज्यस्तरीय वधू वर पालक परिचय एव पालक स्नेह मिलन  मेला हाल ही मे बडे उत्साह से संपन्न हुवा.देशमुख समाज सेवा मंडल के अध्यक्ष बबलू उर्फ अनिरुद्ध देशमुख की अध्यक्षता म संपन्न इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी के रूप में विधायक नितीन देशमुख, विधायक एड.किरण सरनाईक,देशमुख मराठा समाज के विदर्भ अध्यक्ष मधुकरराव देशमुख,बार असो.के अध्यक्ष एड.राजेश जाधव,उपाध्यक्ष एड.अनुप देशमुख,एड.पियूष देशमुख,जिजाउ ब्रिग्रेड की उपाध्यक्षा इंदुमती देशमुख, ज्योती देशमुख आदी मान्यवर उपस्थित थे.दीप प्रज्वलन,छत्रपती शिवाजी महाराज एव भाऊसाहेब पंजाबराव देशमुख की प्रतिमा पूजन से इस कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया.परिचय संमेलन मे विविध गाव से आये युवक युवतींयो ने अपना परिचय देकर संमेलन मे सहभाग लिया.इस अवसर पर छह योग जुडणे पर  मंडल ने अभिभावको का आभार माना.
संमेलन मे उपस्थित मान्यवरो के हाथो शुभम भवतू  परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया गया.विवाह यह समाज की एक ज्वलंत समस्या हैं. इस समस्या का निराकरण हेतू समाज का एकत्रीकरण होना जरुरी हैं. इस के साथ ही औद्योगिक व शिक्षा क्षेत्र मे विकासात्मक कार्य करने हेतू समाज के युवा पिढीने आगे आने का आवाहन मान्यवरो ने कर इस उपक्रम को शुभेच्छा प्रदान की. मंडल की ओरसे उपस्थित मान्यवरो को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उनका गौरव किया.मंडल का प्रास्तविक राजू देशमुख ने एव सत्र प्रास्ताविक जीवनराव देशमुख ने किया.संचालन व आभार राजू देशमुख ने, परिचय सत्र का संचालन रेवतीताई देशमुख,शिवाजी देशमुख ने किया. संमेलन की सफलता हेतू मंडल के  उपाध्यक्ष निलेश देशमुख, निलेश देशमुख,पंकज देशमुख,अनंतराव देशमुख,शिवानी देशमुख,वर्षा देशमुख,पुष्पा देशमुख,विजया देशमुख आदीं ने सहयोग दिया.

Post a Comment

0 Comments

close