अल्पसंख्याक समाज के विकास हेतू शासन कटिबध्द- प्रा.खडसे
मायनॉरिटी फोरम के जिल्हाध्यक्ष डॉ.नदीम के प्रयासो को मिली सफलता
अकोला..अल्पसंख्याक समाज की प्रगती एव सामाजिक विकास हेतू शासन की अनेक योजनाये होकर इन योजनाओ के अमल हेतू एन जी ओ को साथ मे लेकर एकशन प्लॅन अमल मे लाने की जरुरत है.इस के लिये यथासंभव प्रयत्न करने का आश्वासन निवासी उपजिलाधिकारी प्रा.संजय खडसे ने कर संमेलन का उद्घाटन किया.
महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम की अकोला इकाई द्वारा विदर्भ स्तरीय माइनॉरिटी ऐनजीओ सम्मेलन रविवार को स्थानीय सेंटर प्लाजा सभागृह मे संपन्न हुवा.इस मे उद्घाटक के रूप में खडसे मार्गदर्शन कर रहे थे.मुफ्ती अशपाक कास्मी की अध्यक्षता मे संपन्न इस संमेलन ने प्रमुख अतिथी के रूप में संस्था के संस्थापक जाकिर हुसेन शिकलगार, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष शौकतअली मिरसाहेब,पूर्व कमिश्नर रऊफ शेख,नागपूर के मो.रफिक, धुलिया के एड.जुबेर शेख,कराड के इरफान सय्यद,पुणे के सलीम पाटेकरी आदी मान्यवर उपस्थित थे.सम्मेलन का प्रारंभ कारी सगीर साहब के कुरान पाठ एव संस्थाओंके पदाधिकारियों के परिचय से हुवा.इसके बाद सम्मेलन के कन्वीनर प्रा. मो रफीक ने कांफ्रेंस के उद्देश्य को अवगत किया.संमेलन मे अल्पसंख्यकों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिऐ सामाजिक संस्थाओं को कैसे सक्षम बनाया जाऐ इस उद्देश्य से आयोजित इस ऐक दिवसीय सम्मेलन का मे अनेक वक्ता ओ ने अपने विचार व्यक्त कर अपने सुझाव व्यक्त किये.
इस संमेलन मे महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम के संस्थापक अध्यक्ष जाकिर हुसैन शिकलगार ने "अल्पसंख्यक अधिकार और सरकार के साथ समन्वय" विषय पर मार्गदर्शन कर शासन के सामने अल्पसंख्य वर्ग के विकास हेतू मांगे रखी.कांफ्रेंस के तीसरे सत्र में
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये मुख्य मार्गदर्शक पूर्व आयुक्त अब्दुल रऊफ शेख,एड. जुबेर शेख, फोरम के राज्य सचिव सलीम महमूद पाटेकरी,कराड के सैयद इरफान ने महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया. इस मे सामाजिक गतिविधियों को कैसे बेहतर बनाये,छात्रवृत्ति और शैक्षिक ऋण,अल्पसंख्यक विकास केंद्र की सफलता के साथ-साथ महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम के विजन और मिशन पर भी विस्तार से रोशनी डाली गई. संमेलन मे मुफ्ती मोहम्मद अशफाक साहब कासमी ने ऐनजीओ फोरम की शक्ति पर विशेष मार्गदर्शन किया.सम्मेलन में महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न जिलो से 110 संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें विदर्भ के अलावा बीड़, लातूर, सोलापुर, धूलिया, मालेगांव, औरंगाबाद, नाशिक, पुणे का समावेश रहा.संमेलन का संचालन मिर्जा खालिद रजा,सैयद मोहसिन अली, मोहम्मद परवेज अख्तर ने एव आभार जिल्हाध्यक्ष डॉ जुबेर नदीम ने माने. सामाजिक अंतर निभाते संपन्न हूये इस संमेलन को सफल बनाने हेतू जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ.जुबेर नदीम,राज्य सदस्य मो.रफिक,निरीक्षक मिर्झा खालिद रजा, समन्वयक परवेज अख्तर,सदस्य डॉ. मुजाहि्द अहमद, नावेद अर्शद, सय्यद मोहसीन,रेहान खान,साद मेहफुज,राहील खान, आदील अशर,रिजवान जमील, अ. वकार,मुन्नाभाई, उबेदुल्ला,इजाज सर्, डॉ.जमील,समीर सर्,मो.इम्रान, नाजुमुद्दिन खान आदीने मेहनत ली.
0 Comments