संचारबंदी मे योग्य नियोजन करके सभी व्यापारीयों को दुकानें खोलने की अनुमती दी जाए
विपक्ष नेता साजिद खान पठान की मांग
अकोला- जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए शुरुआत में ६ दिनों का लॉकडाउन लगाया गया था। अब फिर एक बार लॉकडाउन को ८ मार्च तक बढ़ाया गया है। जिससे आम जनता का आर्थिक गणित पूरी तरह से बिगड़ गया है। संचार बंदी में किराना व्यवसाय की तरह अन्य व्यवसायो को योग्य नियोजन करके खोलने की अनुमति दें ऐसी मांग मनापा विरोधी पक्ष नेता साजिद खान पठान ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी पापलकर से की है। बता दें कि शुक्रवार को जिले के प्रतिबंधित क्षेत्र अर्थात अकोला मनपा, अकोट एवं मूर्तिजापुर नगर परिषद अंतर्गत ८ मार्च तक संचार मंदी को बढ़ाया गया है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें रोज सुबह ८ से दोपहर ३:०० बजे तक खोलने की अनुमति दी गई किंतु अन्य व्यवसाय को जिलाप्रशासन की अनुमती नही है। इसके मद्देनजर अन्य व्यवसाय करनेवाले व्यापारीयों का नियोजन करके ऑड-ईवन के रूप में अथवा अन्य कोई पद्धति का अवलंब करते हुए व्यापारियों को भी खोलने की अनुमति दी जाए एवं सुधारित आदेश निकाल कर उसमें नमूद करें ऐसी मांग मनापा विरोधी पक्ष नेता साजिद खान पठान ने दिए गए ज्ञापन में कि। इसवक्त मनपा विरोधी पक्षनेता साजिदखान पठान के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गया ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश तायडे, मोहम्मद शारिक, हरीश कटारिया समेत व्यापारी गण बडी संख्या मे उपस्थित थे।
0 Comments