Header Ads Widget

सनदी लेखाकार अकोला शाखा की कार्यकारणी गठित

सनदी लेखाकार अकोला शाखा की कार्यकारणी गठित
अकोला..आर्थिक एव वित्तीय सेवा समेत सामाजिक दायित्व का जतन करनेवाली दि इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटंट ऑफ इंडिया के अकोला शाखा की कार्यकारणी गठित होकर अध्यक्षपद पर शाखा के सीए केयुर देढिया की नियुक्ती की गयी.स्थानीय तोषनिवाल ले आऊट परिसर के शाखा कार्यालय मे शनिवार को सामाजिक अंतर निभाते नूतन कार्यकारी समिती गठीत की गयी.इसमे  सन २०२१-२२ के लिये सीए केयुर देढिया की अध्यक्ष पद पर नियुक्ती गयी.शाखा के  निवर्तमान अध्यक्ष सीए जलज बाहेती ने नूतन अध्यक्ष सीए केयुर देढिया को अध्यक्षपद का पदभार बहाल किया.नूतन कार्यकारणी मे उपाध्यक्ष के सीए हिरेन जोगी,सचिव के रूप में सीए जलज बाहेती,कोषाध्यक्ष व विकासा अध्यक्ष के रूप में सीए दीपक अग्रवाल तथा सदस्य के रूप में सीए गौरीशंकर मंत्री कामकाज संभालेगे. निवर्तमान अध्यक्ष सीए बाहेती ने नूतन अध्यक्ष सीए देढिया एव कार्यकारणी को शुभेच्छा बहाल कर सहयोग का आश्वासन देते हुये  सभी ने किये सहयोग हेतू आभार माना.नूतन अध्यक्ष सीए देढिया ने आगामी उपक्रमो की जानकारी देकर शाखा विकास, सनदी लेखाकार,विद्यार्थी व नागरिको के लिये विविध रचनात्मक सामाजिक सेवा उपक्रम चलाकर शाखा को अधिक गतिमान करने का मनोदय व्यक्त किया.आगामी उपक्रम शाखा कार्यालय व परिसर मे वृक्षारोपण उपक्रम कर सुंदर अकोला ..हरा अकोला की संकल्पना चलाने की इच्छा व्यक्त की.नूतन कार्यकारणी का सर्वत्र स्वागत होने की जानकारी जनसंपर्क समिती अध्यक्ष सीए रमेश चौधरी ने दी.

Post a Comment

0 Comments

close