Header Ads Widget

सप्ताह भर के संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार में उमड़ी भीड़...! बड़ा कोरोना संक्रमण का खतरा

सप्ताह भर के संपूर्ण लॉकडाउन के चलते बाजार में उमड़ी भीड़...!
बड़ा कोरोना संक्रमण का खतरा
 अकोला-अकोला में  कोरोना के मरीजों में वृद्धि हुई है।  लगातार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को  रिकॉर्ड ब्रेक  कोरोना  संक्रमित मरीजों का आंकड़ा देखने को मिला। रविवार को 342 मरीज पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया था। यह मरीजों का आंकड़ा अब तक का सबसे बड़ा  आंकड़ा था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर  के निर्देश पर अकोला जिले के अकोला समेत मूर्तिजापुर, अकोट इन  तहसीलों को  कंटेनमेंट जोन में डाला गया है तथा इन तहसीलों में सप्ताह भर का लॉकडाउन लगाया गया है।  केवल अत्यावश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दूसरी जो  गैर जरूरी सेवाएं है उन पर प्रतिबंध रहेगा।  जिसके मद्देनजर अकोला शहर के प्रमुख बाजार गांधी मार्ग, तिलक रोड, कॉटन मार्केट, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार आदि स्थानों पर खरीदारी के लिए नागरिकों की भीड़ दिखाई दी। इस भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोरोना वायरस अब अकोला से चला गया है। कई लोगों के मुंह पर मास्क तो नजर आए, तो कई लोग बगैर मास्क  के बाजार में घूमते नजर आए। तो कुछ  नागरिकों ने अपूर्ण  रूप से मास्क  पहना  था। इस तरह  बड़ी संख्या में नागरिकों का इकट्ठा होना यह कोरोना को खुलेआम दावत देने के बराबर हैं। बाजार परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ती हुई दिखाई दी।  किंतु नागरिक भी जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए सप्ताह भर के लॉकडाउन के कारण बाजार में आने के लिए मजबूर थे। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार   23 फरवरी से केवल अनाज की दुकानों को तथा किराना, मेडिकल, अस्पताल इन्हें ही शुरू रखने की अनुमति दी गई है तथा अन्य सभी  उद्योग को छोड़कर बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 
        बता दें कि, बाजार में  शादी समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों की खरीददारी के लिए  नागरिकों ने  भीड़  की थी। तथा सभी छोटी-बड़ी दुकानों में गर्दी नजर आ रही थी। हमारे प्रतिनिधि द्वारा नागरिकों से सप्ताह भर के लाँकडॉन के बारे में  उनकी राय पूछे जाने पर उन्होंने लॉकडाउन के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए यह लॉकडाउन से गरीब एवं मध्यम  वर्गीय लोगों को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ऐसा कहा। प्रशासन द्वारा पहले से ही इस समस्या को दूर करने के प्रयास क्यों नहीं किए गए ऐसे सवाल भी नागरिकों ने किए। हालात बेकाबू होने तक प्रशासन क्या कर रहा था। आदि प्रतिक्रियाएं नागरिकों द्वारा इस वक्त दी गई।

Post a Comment

0 Comments

close