कोरोना काल में शानदार सेवा देने वाले यातायात शाखा की महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान
.... दी गई 1 दिन की छुट्टी..!
अकोला- विगत 1 साल से अकोला शहर एवं जिले में कोरोना का संक्रमण कम ज्यादा मात्रा में शुरू है। पिछले 22 माह से पूरे भारत भर में लॉकडाउन लगाया गया। अकोला में भी कड़क लॉकडाउन की शुरुआत हुई शहर यातायात शाखा को सड़क पर संचारबंदी को सही ढंग से चलाने की जिम्मेदारी होने के कारण शहर यातायात शाखा के सभी कर्मचारी सड़क पर खडे रहकर अपना कर्तव्य बजाते रहे। ऐसे में ही यातायात शाखा की महिला कर्मचारियों ने एक अपना अहम रोल निभाया जिसमें परिवार, छोटे बच्चे, पति इन सभी की जिम्मेदारियों के साथ खुद को कोरोना वायरस से बचाने की चुनौतीयो को पूरा किया। तथा घर में दूध पीते छह माह से 1 साल तक के छोटे-छोटे बच्चों को घर में रखकर महिलाओं ने अपनी सेवा को बखूबी अंजाम दिया।
फिलहाल कोरोना के मद्देनजर भी शहर यातायात शाखा की महिलाएं अपनी सेवा को अंजाम दे रही है। उनके इस कार्य की दखल लेकर 8 मार्च जातिक महिला दिवस के अवसर पर शहर यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके ने यातायात शाखा में कार्यरत महिला कर्मियों को पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया एवं उन्हें 1 दिन की छुट्टी देकर उनके प्रति रहने वाली सहानुभूति दर्शाई। यातायात शाखा में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी नीता संके, दीपाली नारनवरे, पूजा दांडगे, वैशाली रणवीर, अश्विनी माने इन्हें जागतिक महिला दिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments