हरीहर पेठ मे कर्मयोगी गाडगेबाबा स्वच्छता अभियान की संकल्पना
अकोला..कर्मयोगी गाडगेबाबा के जयंती पर्व पर संपूर्ण महानगर मे शहर स्वच्छता अभियान प्रारंभ होना जरुरी हैं.इस दृष्टी से हरिहर पेठ के निवासी,पूर्व नप सभापती एव ज्येष्ठ नेता महादेवराव मोहोकार ने सौ दिन महानगर स्वच्छता की संकल्पना उजागर की हैं. आगामी दिनांक १ अप्रेल से नित्य सू. ७ से ८ एव सू. ८ से ९ इस दो सत्र मे शहर स्वच्छता अभियान चलाने की मंशा जाहीर की हैं.इस उपक्रम का प्रारंभ स्थानीय हरिहर पेठ परिसर से सामाजिक अंतर रखते करने का मनोदय उन्होंने व्यक्त किया है.अनेक वर्ष से शहर स्वच्छता अभियान बंद हैं.मोर्णा स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान भि बंद हैं.इससे नदी परिसर के ईलाके मे गांदगी फैलकर मच्छरो की भीषण पैदास प्रारंभ हुयी हैं.इस समस्यासे नागरिको का स्वास्थ आरोग्य गंभीर हो रहा हैं.इस दीर्घ अभियान से शहर की स्वच्छता होकर गंदगीपर प्रतिबंध लगकर शहर स्वच्छ एव सुंदर हो सकता है.सभी नागरिक महिला पुरुष वर्ग ने इस अभियान मे समिल्लित होकर यह अभियान स्वयंस्फूर्तीसे चलाने का आवाहन मोहोकार ने किया. इस उपक्रम के उद्घाटन हेतू पालकमंत्री बच्चूभाऊ कडू,केंद्रीय मंत्री संजयभाऊ धोत्रे,पूर्व सांसद एड.बाळासाहेब आंबेडकर,विधायक गोवर्धन शर्मा,विधायक गोपीकिसन बाजोरिया,विधायक रणधीर सावरकर,विधायक नितीन देशमुख,पूर्व जि.प.अध्यक्ष बालमुकुंद भिरड,महापौर अर्चनाताई मसने,विरोधी पक्ष नेता साजिदखान पठाण,हरीश अलीमचंदानी,एड.मोतीसिह मोहता,नगरसेवक राजेश मिश्रा,विष्णू मेहरे,चंद्रकांत सावजी आदीं को निमंत्रित करने का मानस हैं.इस उपक्रम हेतू स्वागत समिती गठित करने का मानस भी उन्होंने व्यक्त कर उसमे ओमप्रकाश पंडित,संतोष सूर्यवंशी,अनुप खरारे,राजू रामभरोसे,सागर भिसे, डॉ.मधु सोनारगण,दिलीप पाटील,कैलास अनासणे,राजेश चौधरी,राजेश साहू, डॉ.झाडे,रणजित एललकर,अशोक बनकर,राजकुमार शुक्ला,संतोष दाबेराव,सुरेश केसवानी,सुभाष गणोजे,अंकुश राऊत,संतोष झरकर,ओम गलांडे,गणेश कांबळे,नामदेव फड,महेन्द्र मोहोकर,विजू तळेकर, धर्मेंद्र शुक्ला,बबन पवार,अशोक घोडके,अरुण गुजर आदीं को निमंत्रित किया जाएगा.नागरिक वर्ग ने इस करोना संकट मे सामाजिक अंतर रखते इस उपक्रम मे समिलीत होने का आवाहन महादेवराव मोहोकार ने किया.
0 Comments