Header Ads Widget

17 मोटरसाइकिल चोरनेवाला चढ़ा एलसीबी के हत्थे.....कुल 5 लाख 95 हजार का मुद्दे माल जप्त

17 मोटरसाइकिल चोरनेवाला चढ़ा एलसीबी के हत्थे
कुल 5 लाख 95 हजार का मुद्दे माल जप्त
अकोला- जिला अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण परिसर मे मोटरसाइकिल चोरी के अपराध बढ़ने के प्रमाण को देखते हुए। जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर इन्होंने मोटरसाइकिल चोरी के अपराध सामने लाने के लिए पुलिस निरीक्षक स्थानीय अपराध शाखा को आदेश किया था। इस आदेश अनुसार पुलिस निरीक्षक शैलेश सपकाल  अपराध शाखा को  मोटरसाइकिल चोरी के अपराध को सामने लाने के लिए एलसीबी के पथक गठित किए। मोटरसाइकिल चोरी को सामने लाने के लिए सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नितिन चौहान एवं जांच पथक के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गुप्त जानकारी के आधार पर रोहित पंडित नींदाने निवासी शनि पेठ जलगांव खानदेश इसे कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर उसने मोटरसाइकिल चोरी की कबूली दी। उसके पास से कुल 6, जलगांव जिले की 9 मोटरसाइकिल,  बुलढाणा से 2 ऐसी कुल 17 मोटरसाइकिल चोरी एवं यह चोरी की मोटरसाइकिल उसने सैयद रोशन सैयद कदीर, सैयद आजाद उर्फ बब्बू सैयद कदिर दोनों निवासी तेलीपुरा नांदुरा खुर्द जिला बुलढाणा इन्हे बेचने का कहने पर दोनों आरोपियों कब्जे में लेकर उनके पास से चोरी की कुल 17 मोटरसाइकिल  जप्त की गई जिनकी कीमत ₹5 लाख 95 हजार  की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत, स्थानीय अपराध  शाखा पुलिस निरीक्षक  शैलेश सपकाल, नितिन चौहान सहायक पुलिस उपनिरीक्षक जयंत सोनटक्के पुलिसकर्मी अश्विन मिश्रा किशोर सोनोने वसीम शेख शक्ति कामले अक्षय बोबड़े, अनिल राठोड प्रवीन कश्यप ने की है।

Post a Comment

0 Comments

close