Header Ads Widget

पटाखे फोड़ने वाले साइलेंसरो पर चला बुलडोजर...!

पटाखे फोड़ने वाले साइलेंसरो पर चला बुलडोजर...!
शहर यातायात शाखा की शानदार कार्रवाई
अकोला- अकोला शहर में कुछ दिनों पहले डुप्लीकेट साइलेंसर लगाकर बड़ी मात्रा पर पटाखे फोड़ने वाले बुलेट राजाओं ने  नागरिकों को परेशान कर रखा था। इसकी शिकायत जेष्ठ नागरिको  द्वारा शहर यातायात पुलिस निरीक्षक गजानन शेल्के के पास की गई थी । इस बात को गंभीरता से लेते हुए ऐसे बुलेट राजाओं के खिलाफ शहर यातायात शाखा द्वारा धड़क मुहिम शुरू की गई। जिसमें 2 से 3 माह में ऐसे डुप्लीकेट साइलेंसर लगाए हुए एवं बड़े आवाज में पटाखे फोड़ कर आम जनता को एवं विशेष करके जेस्ट नागरिकों को परेशान करने वाले करीब 60 बुलेटो को यातायात शाखा ने कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला था तथा उन्हें यातायात शाखा के कार्यालय में  जमा किया गया था।  डुप्लीकेट साइलेंसर को बदलकर मूल साइलेंसर लगाकर अपनी दुपहिया वाहन को  सुपुर्द किया गया था ऐसे डुप्लीकेट  साइलेंसरो का बड़ा सा ढीग यातायात कार्यालय में पड़ा हुआ था मूल में इतने महंगे बुलेट उपयोग करने वाले   यह अमीर परिवार से रहने वाले एवं सामाजिक एवं राजनीतिक वजन रहने वाले थे इसके कारण ऐसे बुलेट पर कार्यवाही ना करने के लिए तथा निकाले गए साइलेंसर वापस देने के लिए बड़ी मात्रा पर यातायात कर्मचारी एवं अधिकारियों पर दबाव लाया गया था। किंतु किसी भी दबाव के नीचे ना आते हुए यातायात पुलिस निरीक्षक गजानन शेल्के ने यह मुहिम को चलाया।  
डुप्लीकेट साइलेंसर  को कोर्ट के आदेश के बाद कायदे के अनुसार नष्ट किए गए। जिसका न्यायालय से लिखित आदेश प्राप्त होने की बाद इसे 25 मार्च को  बुलडोजर के माध्यम से यातायात शाखा कार्यालय में जमा रहने वाले डुप्लीकेट सलेनसर को  बुलडोजर के नीचे नष्ट किया गया तथा उनका पंचनामा  भी किया गया इस वक्त अकोला शहर के ऐसे डुप्लीकेट साइलेंसर लगाकर बड़ा आवाज करने वाले युवकों से अपील की गई कि सामाजिक भावना एवं जिम्मेदारी को पहचानते हुए डुप्लीकेट साइलेंसर खुद से निकालें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Post a Comment

0 Comments

close