प्रभात 1 में अमृत योजना अंतर्गत बिछाई गई पाइप लाइन की जॉइंडींग करके जलापूर्ति सुचारू करें
पार्षद अख्तर बी एवं समाज सेवक जमीर बर्तन वाले की मांग
अकोला- स्थानीय प्रभाग क्रमांक एक में अमृत योजना अंतर्गत पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइपलाइन की जॉईंडींग न करने के कारण प्रभाग में नागरिकों को जलापूर्ति करने में समस्या निर्माण हो रही है। प्रभाग क्रमांक 1 के राजीव नगर, निहाल कॉलोनी, औरंगजेब कॉलोनी, नायगांव, रुद्रायणी मंदिर परिसर भाग, वाकापुर रोड का परिसर, कादरी पुरा 1600 गली नंबर 2 का कुछ हिस्सा, निसार नगर, अब्दुल मजीद स्कूल का कुछ भाग इन परिसरों में पाइप लाइन की जॉइडींग नहीं करने के कारण नए कनेक्शन लेने वाले नागरिकों को ₹400 में नल कनेक्शन का लाभ नहीं मिलने के कारण मनपा का आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिसके मद्देनजर प्रभाग क्रमांक 1 में अमृत योजना अंतर्गत बिछाई गई पाइप लाइन की जॉइडींग करके जलापूर्ति शुरू की जाए तथा जुनी पाईपलाईन बंद की जाए जिससे अवैध नल कनेक्शन बंद होकर नए नल कनेक्शन लेने वाले नागरिकों को ₹400 में कनेक्शन लेना सुविधा का होगा। ऐसी मांग पार्षद अख्तर बी मोहम्मद हनीफ तथा सामाजिक कार्यकर्ता जमीर भाई बर्तन वाले ने एक ज्ञापन के माध्यम से मनपा आयुक्त से की है।
0 Comments