गॅस हमी पत्र के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी करेगी हमी पत्र की होली
अकोला.. केंद्र शासन ने जिन राशन कार्ड धारकों के पास में यदि गॅस कनेक्शन हैं, तो उसकी राशन की आपूर्ति बंद करने का निर्णय ले कर राशन दुकानों से हमीपत्र लेने का उपक्रम प्रारंभ किया है. केंद्र सरकार के इस पक्षपाती रवैये का बहुजन मुक्ति पार्टी ने जोरदार निषेध कर राशनकार्ड धारकों से लिए जानेवाले हमी पत्र की होली करने का इशारा शासन को दिया है. इस संदर्भ में शुक्रवार को जिलाधिकारी को निवेदन देकर यह अन्यायकरी निर्णय रद्द करने की मांग पदाधिकारियों ने की है.
केंद्र शासन ने एक परिपत्र जाहिर कर गॅस उपभोक्ता ओ के पास में यदि गैस सिलेंडर का कनेक्शन है. तो उसे सरकारी अनाज नहीं देने का निर्णय लिया है. इसके लिए पूरे राशन दुकानदारों को ग्राहक से हमीपत्र प्राप्त करने के आदेश भी दिए गए. जिससे सामान्य राशन उपभोक्ताओं में असंतोष की लहर व्याप्त हुई है. बहुजन मुक्ति पार्टी ने इस संदर्भ में ईस अन्यायकारी निर्णय का जोरदार निषेध कर यह निर्णय रद्द करने की मांग की है .यदि तुरंत यह निर्णय रद्द नहीं किया जाता है तो दिनांक २ अप्रैल से हर राशन दुकान के सामने बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से हमीपत्र की होली की जायेजी ऐसा इशारा भी बहुजन मुक्ति पार्टी ने ज्ञापन में दिया है.बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल इंगले के नेतृत्व में दिए गए निवेदन के समय बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी जिला महासचिव चंदन वानखडे,तालुका अध्यक्ष राहुल वानखडे,,जिला उपाध्यक्ष सारंग निखाडे, आकाश चापके आदीं पदाधिकारी उपस्थित थे
0 Comments