Header Ads Widget

अकोला मे 2 हत्या की वारदातो से मची सनसनी...!......हत्या के आरोपी को अकोट फैल पुलिस ने 2 घंटे में दबोचा......यावलखेड परिसर मे मिली अर्धजली युवती की लाश

 अकोला मे 2 हत्या की वारदातो से मची सनसनी...!
......हत्या के आरोपी को अकोट फैल पुलिस ने 2 घंटे में दबोचा......
यावलखेड परिसर मे मिली अर्धजली युवती की लाश
अकोला -अकोला में एक ही दिन  दो हत्याओं की घटना  घटने से  हड़कंप मच गया। पहली घटना स्थानीय शहर को लगकर रहने वाले यावलखेड परिसर में घटी जिसमे १८  वर्षीय युवती का मृतदेह अर्ध  जली हुई अवस्था में मिली। इस युवती का नाम  समीक्षा देवर निवासी डाबकी रोड बताया गया है। इस  घटना जानकारी स्थानीय नागरीकों ने दोपहर के समय पुलिस को दी।  इस घटना से परिसर में हलचल मच गई यह आत्महत्या या हत्या इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा हत्या के कयास लगाए जा रहे है। बतादे की  यावलखेड परिसर में गैस गोडाउन के पीछे एक युवती जिसकी उमर १८ r लाश आदि अर्ध जली  हुई अवस्था में मिली इस वक्त परिसर के नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल  घटनास्थल पर पहुंची। बोरगाव मंजू पुलिस स्टेशन की सीमा मे आणेवाले यावलखेड के खेत मे  दोपहार १८ वर्षीय अर्ध जली युवती की लाश मिली थी। बोरगाव मंजू की पुलिस ने इस घटना की जांच करणे पर पता चला की ये युवती अकोला के डाबकी रोड इलाके की  समीक्षा देवर  हैं , ये युवती कल दोपहर अपने घर से बाहर ट्युशन के लिये निकली थी कल शाम तक युवती घर न वापस आने पर माता पिता ने डाबकी रोड पुलिस स्टेशन मे युवती के मिसींग की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  आज दोपहर युवती की अर्ध जली लाश पायी जाणे की खबर मिळते ही डाबकी रोड पुलिस ने मीसींग रिपोर्ट की तहकीकात की व उस युवती के परिजनो को युवती की पाहचान के लिये घटना स्थल ले जाया गया। तब पता चला की वह युवती उनकी ही पुत्री हैं , पुलिस ने बाद मे इस युवती की हत्या का मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन मे दरज किया है। पुलिस अब इस हत्त्या के आरोपी की तालाश कर रही है। 
२ घंटे के भितर आरोपी चढा अकोट फैल पुलिस के हत्थे
 दूसरी घटना  अकोट फाइल परिसिर में  सामने आई। रेलवे कॉलोनी में एक व्यक्ति की हत्या करने की घटना दोपहर के समय घटी । एक ही  दिन में दो हत्या होने से अकोला जिले में दहशत निर्माण हो गई है अतः सभी ओर चर्चा  का विषय बना हुआ था।  मृतक व्यक्ती का नाम  बंटी मगवने  के नाम से हुई है मृतक पर चाकू एवं पाइप से हमला कर अज्ञात हमलावरों ने हत्या की, घटना की जानकारी मिलते ही अकोटफाइल पुलिस स्टेशन के थानेदार महेंद्र कदम अपने दल के साथ मौका - ए - वारदात पर पहुँचकर सबूतों को जमा किया।  तफ्तीश के बाद पुलिस द्वारा २ घंटो के भितर आरोपी का दबोचा गया। तथा उसके खिलाफ हत्या के आरोप मे  कलम ३०२ ,१२०, ३४,  २२ दर्ज की गई है। इसवक्त शिकायत कर्ता  लक्ष्मण खुशाल मंगवाने द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमे मृतक सुरेश कुशाल मंगवाने  के हत्या के आरोप मे  आरोपी सुरंग गौतम गायकवाड ,     को नायगांव मोरी के समीप  से गिरफतार किया। जिसमे १  आरोपी फरार है। यह कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, एसडीपीओ सचिन कदम, के मार्गदर्शन मे  पी आई महेंद्र  कदम, पीएसआई  सुशीर,  सुनील तोपकर  शेख असलम, संजय पांडे, श्रीकांत पवार,दिलीप इंगोले ने अंजाम दी।

Post a Comment

0 Comments

close