वसीम रिझवी के खीलाफ धारा 295 के तहत कारवाई करके तत्काल गिरफतार करें..!
एमडीपी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अकोला- शिया वक्फ बोर्ड के पुर्व चेअरमन वसीम रिझवी ने एक बार फिर विवादीत भडकाउ भाषन दिया है। जो सोशल मिडिया पर तेजीसे व्हायरल हुआ है। उसने सुप्रीम कोर्ट मे कुरान की 26 आयतो को हटाने के संबंधीत एक जनहित याचीका दाखील की है।वसीम ने इसके साथही कुछ आयतो को आतंकवाद को बढावा देने वाली बताया है। उसने इल्जाम लगाया है की, इन आयातो को कुरान में बाद में शामील किया गया है। जबकी कुरान एक आसमानी किताब है और इसमे कभी किसी किस्म का बदलाव संभव हि नही
है और इसने इस्लाम के अजीज खुलफा पर झुटा इल्जाम लगाकर उनकी शान मे तोहीन करते हुए उनके कुरान में संशोधन करनेवाला बताया है, जोकी, सरासर एक झुठ है। ये वो आदरणीय कुल्फा है जिन्हें पैगंबर ए इस्लाम ने खुल्फा बनाया था। वसीम रिजवी ने इस तरह की याचीका दाखील करके और भडकान भाषन देकर
कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की और मुसलमानों के दिलो को ठेस पहुंचाई है।
वसीम रिजवी जैसे अज्ञानी लोगो ने अपने और न किसी दुसरे धर्म का ज्ञान रखते है। यह केवल शांतिपूर्ण फिजा मे जहर घोलने का काम करते है। वसीम रिजवी जैसे लोगो का काम मिडिया में आकर फेमस होना और देश में अशांती फैलाना है। जिसके मद्देनजर अकोला एमबीपी द्वारा राष्ट्रपति को जिलाधिकारी मार्फत ज्ञापन सौंपा गया तथा कहा गया कि वसीम रिजवी जैसे मक्कार भाषण देने वालो पर एन.एस.आय., देशद्रोह और धारा 295 के तहत कारवाई करके उसपर एफआईआर दर्ज की जाए। एवम् केंद्र सरकार से मांग की गई के, धार्मीक भावनाओं से खिलवाड करनेवाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ हिंदुस्तान में सजा ऐ मौत का कानून बनाया
जाए ताकी, कोई भी व्यक्ती किसी मजहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न कर सके। ज्ञापन सौंपते समय सोहेल कादरी, साहील रजवी, इंजीनियर मोहम्मद जुनेद, शेख फिरोज उर्फ फैजान रब्बानी, सैयद रिजवान, मोहम्मद वाजिद, शाहिद चौव्हान, एजाज खान, महबूब रजा, गुलाम ख्वाजा, सैयद नदीम अली आदि उपस्थित थे।
0 Comments