अकोट फैल परिसर में महावितरण की धड़ाकेबाज कार्रवाई
16 घरगुती बिजली कनेक्शन काटे गए
अकोला-स्थानीय अकोट परिसर अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर परिसर में महावितरण द्वारा बिजली का भुगतान नहीं करने पर तथा हजारों रुपयो की राशि नहीं भरने के कारण परिसर के 16 बिजली कनेक्शनों को खंडित किया गया। बिजली विभाग द्वारा संबंधित ग्राहकों को बार-बार सूचना देने के बावजूद भी उन्होंने अपना बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाने के कारण उनका कनेक्शन काटे जाने की जानकारी संबंधित अधिकारी ने दी। तथा नागरिकों से अपने बिजली बिलों का भुगतान करने की अपील भी की गई।
इस प्रकार की कार्रवाई अकोट फैल एवं अकोला शहर के विभिन्न परिसरों में चलाई जाएंगी ऐसा इस वक्त बताया गया। महावितरण अकोला द्वारा गुरुवार को अकोट फैल परिसर में 16 बिजली के कनेक्शन काटे जाने से नागरिकों में हलचल मच गई। तथा कुछ नागरिकों ने इस वक्त बिजली विभाग के कर्मचारियों को उनपर लंबित बिलों को तत्काल भरने का आश्वासन भी दिया। धड़ाकेबाज कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक अभियंता राजेश लोनकर, सहायक अभियंता अमित मिरगे, सहायक अभियंता प्रवीण तायडे, बिजली कर्मचारी शांतनू बोराडे, संजय शिंदे, विजय मनवर आदि ने अंजाम दी।
0 Comments