अकोला में आग का तांडव....!
4 दुकानें एवं 3 घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
अकोला-रामदास पेठ पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले लकड़गंज परिसर में सुबह 3:00 बजे के समीप अचानक घरों में तथा टिंबर मार्केट में स्थित 4 दुकानों में आग लगने की घटना घटी। इस घटना में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। दमकल एवं स्थानीय नागरिकों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। जिसमें उन्हें 3 से 4 घंटे के बाद सफलता हासिल हुई।
बता दें कि अकोला शहर के मध्यवर्ती परिसर में आने वाले लकड़गंज में 5 मार्च की सुबह आंख का तांडव देखने को मिला। सुबह लगी इस भीषण आग में देखते देखते रौद्र रूप धारण कर लिया था। लकड़गंज संपूर्ण परिसर में लकड़ियों का काम होने के कारण आग तेजी से फैल ना शुरू कर दिया था। इस आग में विदर्भ टिंबर, दुर्गेश टिंबर मर्चेंट , डेहनकर टिंबर मर्चेंट, नूर अहमद टिंबर मर्चेंट इंन चार दुकाने एवं तीन घर यह आग में जलकर खाक हो गए। उपरोक्त दुकानों में लकड़ी की बल्लिया, लकड़ी की टाटीया, बांसे, प्लाउड की सीटें अन्य साहित्य जलकर खाक हो गये। इस आग में 50 लाख के करीब नुकसान होने का प्राथमिक अंदाज जताया जा रहा है। यह आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना दर्शाई जा रही है। आग इतनी भीषण थी के इस आग को कहीं दूर से देखा जा रहा था। इस घटना में किसी भी प्रकार की जीवित हानी नहीं हुई है तथा सभी को समय पर बाहर निकालने में स्थानीय नागरिकों को सफलता हासिल हुई।
आग लगने की घटना के बाद स्थानीय नागरिकों द्वारा तत्काल दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई किंतु दमकल विभाग की गाड़ियां आने में देर हो गई थी।समय पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचने से नागरिकों ने दमकल विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया तथा कहा कि अगर यह आग और रौद्र रूप धारण कर ली थी तो नागरिकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता था तथा जीवित हानि भी होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता था। आग ने और रौद्र रूप धारण कर लिया था ऐसा नागरिकों ने बताया। दमकल विभाग की गाड़ियां द्वारा पहुंचते ही 6 बंब द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत, उपविभागीय पोलीस अधिकारी सचिन कदम, रामदास पेठ पुलिस स्टेशन के थानेदार गजानन गुल्हाने तथा मनापा के विपक्ष नेता साजिद खान पठान, इरफान खान आदि के साथ रामदासपेठ पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी के अथक प्रयासों के बाद आग को नियंत्रण में लाने के लिए 3 रनों से ज्यादा समय लग गया आग लगने का कारण क्या है इसकी जांच आरंभ कर दी गई है।
0 Comments