अकोला जिलाधिकारी ने लिया कोविड का टीका...!
अकोला-जिले में कोरोना प्रतिबंधात्मक टीकाकरण मुहिम का आरंभ हो गया है पहले स्तर में स्वास्थ्य कर्मचारी एवं फ्रंट लाइन पर कार्य करने वाले कर्मचारीयों का टीकाकरण किया गया तथा दूसरे स्तर पर १ मार्च से शुरू हुए अभियान मे जिसमें जिलधिकारी जितेंद्र पापलकर ने सरकारी महिला अस्पताल में कोविड प्रतिबंधात्मक टीकाकरण केंद्र पर कोरोना का टिका लिया। उनके साथ जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर राजकुमार चौहान ने भी कोरोना का टीका लिया। इस वक्त जिला महिला अस्पताल की वैद्यकीय अधीक्षक डॉ आरती कूलवाल उपस्थित थे।शहर मे जिल्हा महिला रुग्णालय, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, तथा मनपा के भरतीया हॉस्पीटल, कस्तुरबा हॉस्पीटल एवं जिले मे प्रत्येकी तालुके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर शासकीय निशुल्क टिकाकरण कार्यक्रम सुरु है।तथा जिले मे संत तुकाराम हॉस्पीटल, सिटी हॉस्पीटल, माऊली मॅटरनिटी व सर्जिकल हॉस्पीटल, डॉ. के.एस. पाटील हॉस्पीटल अॅन्ड पॉलिक्लिनिक हॉस्पीटल, श्रीमती बी.एल. चांडक रिसर्ज फाऊंडेशन (वसंती हॉस्पीटल) और शुक्ला मल्टीस्पेशलीटी हॉस्पीटल इन ६ स्थानों पर टिकाकरण सशुल्क २५० रुपये प्रती अनुसार किया जा रहा है। इसवक्त जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर द्वारा नागरीकों से आवाहन किया गया के, कोविन अॅप मे अपना पंजीयन करके कोविड प्रतिबंधात्मक टिकाकरण करने की अपील जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने किए।
0 Comments