अली फाउंडेशन ने महिलाओं को भेंट किए ₹50 हजार
अकोला - महिला दिवस के अवसर पर अली फाउंडेशन द्वारा खैर मोहम्मद प्लॉट मक्का मस्जिद लक्ष्मी नगर के मुख्य कार्यालय में आज निराधार विधवा महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिसमें लगभग अकोला शहर के 50 महिलाओं को अजहर अली द्वारा 1-1 हज़ार रुपये की राशि यह भेंट स्वरूप दी गई है। तथा उन्हें भविष्य में भी अली फाउंडेशन द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
अली फाउंडेशन के अध्यक्ष प्राध्यापक अधिवक्ता अजहर अली द्वारा महिला दिवस की जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं को रोजगार भी दिया जाएगा व अली फाउंडेशन के अध्यक्ष अजहर अली द्वारा महिलाओं को 1 हज़ार सिलाई मशीनों का वितरण भी भविष्य में किया जाएगा इस प्रकार की घोषणा भी अजहर अली द्वारा की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सय्यद अंसार, मुजाहिद पठान, सय्यद नदीम, शाकिर अली, जाफर अली का योगदान रहा।
0 Comments