Header Ads Widget

जि.प.उर्दू उच्च प्राथमिक शाला शिवणी में शालाबाह्य बालको के लिए तलाश अभियान का आयोजन

जि.प.उर्दू उच्च प्राथमिक शाला शिवणी में शालाबाह्य बालको के लिए तलाश अभियान का आयोजन 
  शिवणी:  शाला बाह्य अनियमित और स्थानांतिरत बालकों को शिक्षा के मुख्य धारा में लाने के लिए केंन्द्र प्रमुख श्री साहेबराव पातोंड के मार्गदर्शन मे जि.प उर्दू उच्च प्राथमिक शाला शिवणी में विशेष खोज मुहिम चलाई जा रही है. कोरोना काल में अनेक परिवार स्थानांतिरत हुए है 6 से 18 आयु के बालकों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाना इसका मुख्य उद्देश्य है। 
इस तलाश अभियान में  शाला के अध्यापको को प्रगणक के रुप में नियुक्त किया गया है यह अभियान 1 से 10 मार्च के बीच सार्वजनिक अवकाश को छोडकर चलाया जाएगा।
  तलाश अभियान में समाज के पिच्छडे वर्ग के बालकों , झोपडपट्टी मे  रहने वाले बालको, गाव व बाळी बस्तीयो में  खोजा जा रहा है । इस तलाश अभियान में हर घर,होटल, बसस्टॅन्ड, बाजार, पतथर खदान मे काम करने वाले मजदुरो के बच्चों, तमाशा कलाकारों के बच्चे, गाव बाहर पाल, स्थलांतरित कुटुंब, भटकी जाती-जमाती,  फुटपाथ पर रहने वाले , अस्थायी निवारा कुटुंब,
, ईंट भटटी पर काम करने वाले बालक, भीक मांगने वाले बालक, खेतों ,जंगलों  मे रहने वाले  बालकों को तलाशा जा रहा है ।
शाला के अध्यापक इस  तलाश अभियान के तहत सर्वे कर रहे है।कोई भी बालक  शिक्षा से वंचित न रहे इस लिए बालको को करीब की शाला में तुरंत प्रवेश दिया जाएगा। 
          तलाश अभियान को सफल बनाने के लिए प्रधान अध्यापक गुलाम गौस सर , सहाय्यक अध्यापक  शाहेद इकबाल ,पदविधर अध्यापक श्री, सैय्यद ईमरान अली, डाॅ.एजाज़ अहमद, मो.मोबीन शहजाद, शकील एजाज, शफिक अहमद खान, अयाज खान,शाहीन बानो,सबीहा बानो,रजिया शाहीन,वहिदा यास्मिन,तबस्सुम परवीन, नुरुन्निसा बेगम, शबाना परवीन,फिर्दोस परवीन तथा शाला व्यवस्थान समिती के अध्यक्ष श्री मो. उमर फारुक, उपाध्यक्ष शेख सलाम तथा सभी सदस्यगण, तलाश अभियान समिती के अध्यक्ष मा.जि.प सदस्य  श्री. शेख साबिर शेख मूसा के अलावा सभी सदस्य परिश्रम ले रहे है।

Post a Comment

0 Comments

close