यातायात शाखा के पुलिसकर्मी अजहर शेख ने लौटाई महिला की पर्स
अकोला- शहर की यातायात को सुचारू रूप से एवं सही ढंग से अमल में लाने के लिए दिन रात कार्यरत रहने वाले शहर यातायात पुलिस ने अपनी धडाकेबाज कार्रवाई यों के साथ अलग अलग सामाजिक उपक्रमों को चलाकर आम जनता में एक अपनी अनोखी पहचान निर्माण की है। शहर यातायात पुलिस शहर के अलग-अलग चौकों में अपना कर्तव्य निभाने वाले धुप, हवा पानी ऐसी आपदाओं की परवाह ना करते हुए अकोला की यातायात को सुचारू रूप से संभालने की अहम जिम्मेदारी संभालते है।इसी तरह जेस्ट नागरिकों को सड़क पार करने में मदद करना, सड़क पर रहने वाले गरीब, भूखे, गरीबों को अन्न दान करना, उसके साथ ही यातायात एवं अन्य अहम कार्य के साथ, नागरिको का पर्स, मोबाइल अथवा अहम दस्तावेज पर उन्होंने प्रमाणिकता से वापस किया है। संबंधीतो का अथक परिश्रम करके उनका सामान एवं वस्तुओ को वापस लौटाई जाती है। ऐसी ही एक घटना स्थानीय टावर चौक में घटी जिसमें अपनी ड्यूटी निभाते समय यातायात शाखा के पुलिसकर्मी अजहर शेख द्वारा टावर चौक में एक लेडीज पर्स गिरी हुई दिखी तो उन्होंने खोलकर देखा तो उसमें अहम जरूरी दस्तावेज जैसे क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वाहन चलाने का लाइसेंस आदि अहम दस्तावेज एवं ₹5000 नकद मिले उन्होंने दस्तावेजों के आधार पर जानकारी लेकर संबंधित महिला स्नेहल निकाते निवासी कोर्ट कॉलोनी बड़ी उमरी अकोला होने का सामने आया। अजहर शेख ने उनकी तलाश करके 15 से 20 मिनटों के भीतर ही एक महिला को तलाशने मे कामयाबी पाई। बता दें कि यातायात पुलिसकर्मी अजहर शेख ने एक महिला को अपना सामान टावर चौक परिसर में तलाशते हुए देखा। जब उनसे पूछा जाने पर उन्होंने अपने दस्तावेज एवं पैसों का पर्स गुम होने का कहां उसके बाद पहचान करके उनके अहम दस्तावेज एवं ₹5000 की नकद का पर्स उस महिला को वापस लौटा दीया गया। महिला द्वारा यातायात पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर खुशी जताते हुए अकोला पुलिस के प्रति अपनी कुतज्ञता पेश की। शहर यातायात पुलिस कर्मी अजहर शेख की इस ईमानदारी पर पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके एवं शहर यातायात पुलिस कर्मियों ने उनका अभिनंदन किया।
0 Comments