यातायात के पुलिसकर्मी अजहर शेख के कार्य की गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ली दखल...!
महिला को लौटाई थी ₹5000 की गुम हुई पर्स
अकोला-अकोला यातायात पुलिस में कार्यरत पुलिस कर्मचारी अजहर शेक द्वारा एक युवती का खोया हुआ पर्स तथा उसमें रहने वाली मूल्यवान चीजें एवं पाच हजार नकद वापस करने के कारण महाराष्ट्र राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दखल लेकर उनकी सराहना की है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से करते हुए कहा कि दुपहिया वाहन से जाते समय ₹5000 नकद रहने वाली पर्स सड़क पर गिरने के बाद संबंधित युवती को वह पर्स लौटा कर पुलिसकर्मी अजहर ने दिखाई हुई अपने कर्तव्य तत्परता और इमानदारी यह सराहनीय है इस प्रकार गृह मंत्री ने अनिल देशमुख ने अजहर शेख सराहना की।
मामला इस प्रकार
स्थानीय टावर चौक में अपनी ड्यूटी निभाते समय यातायात शाखा के पुलिसकर्मी अजहर शेख द्वारा टावर चौक में एक लेडीज पर्स गिरी हुई दिखी उन्होंने खोलकर देखा तो उसमें अहम जरूरी दस्तावेज जैसे क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वाहन चलाने का लाइसेंस आदि अहम दस्तावेज एवं ₹5000 नकद मिले उन्होंने दस्तावेजों के आधार पर जानकारी लेकर संबंधित महिला स्नेहल निकाते निवासी कोर्ट कॉलोनी बड़ी उमरी अकोला होने का सामने आया। अजहर शेख ने उनकी तलाश करके 15 से 20 मिनटों के भीतर ही एक महिला को तलाशने मे कामयाबी पाई। बता दें कि यातायात पुलिसकर्मी अजहर शेख ने एक महिला को अपना सामान टावर चौक परिसर में तलाशते हुए देखा। जब उनसे पूछा जाने पर उन्होंने अपने दस्तावेज एवं पैसों का पर्स गुम होने का कहां उसके बाद पहचान करके उनके अहम दस्तावेज एवं ₹5000 की नकद का पर्स उस महिला को वापस लौटा दीया गया। महिला द्वारा यातायात पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर खुशी जताते हुए अकोला पुलिस के प्रति अपनी कुतज्ञता पेश की। शहर यातायात पुलिस कर्मी अजहर शेख की इस ईमानदारी पर पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके एवं शहर यातायात पुलिस कर्मियों ने उनका अभिनंदन किया।
0 Comments