Header Ads Widget

शब ए मेहराज एवं शब ए बारात पर सरकार की गाइडलाइन जारी....!

शब ए मेहराज एवं शब ए बारात पर सरकार की गाइडलाइन जारी....!
अकोला-कोरोना के चलते इस वर्ष सभी  धर्मीय  त्योहार उत्सव, सभी कार्यक्रम सादगी के साथ मनाए जा रहे हैं। कोरोना का संक्रमण अब तक कम नहीं हुआ है तथा बड़े शहरों में  रोगियों की संख्या फिर से बढ़ रही है। जिसके चलते निर्माण हुई परिस्थिति का विचार करते हुए इस वर्ष शबे मेराज एवं शबे बारात उत्सव सादगी के साथ मनाना आवश्यक है।
उसके मद्देनजर नीचे  मार्गदर्शक सूचनाएं दी गई है
1) शब ए मेहराज एवं शब ए बारात के अवसर पर समाज के भाइयों ने अपने-अपने परीसर के मस्जिद में रात भर नमाज कुरान एवं दुआ करते हैं। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में समाज के लोग गर्दी एवं आवागमन ज्यादा रहता है। कोरोनावायरस परिस्थिति का विचार करते हुए इस वर्ष 11 मार्च की रात व 12 मार्च  की सुबह  एवं 28 मार्च की रात 29 मार्च 2021 की सुबह इस समय में (चंद्र दर्शन हो तो) शबे बारात उत्सव के अवसर पर किसी भी प्रकार की रैली का आयोजन ना करते हुए मस्जिद अथवा घर में दुआ करें उसके अनुरूप स्थानीय लोग प्रतिनिधि एवं प्रशासन से जन जागृति की जाए।
2) शब ए मेहराज एवं शब ए बारात में  स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले मुस्लिम भाइयों किसी भी प्रकार की गलती ना करते हुए 40 से 50 व्यक्ति टप्पे टप्पे से कोरोना नियम का पालन करके दुआ करें।
 3) मस्जिद प्रशासन समिति द्वारा 
संपूर्ण परिसर को सैनिटाइजर करें सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता के नियम जैसा मास्क सैनिटाइजर का पालन हो इसकी और ध्यान दें।
4) शब ए मेहराज एवं शब ए बारात के बीच आयोजित किए जाने वाले सभी तकरीर के कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो तो बंदीस्थ  स्थान पर करें किंतु खुली जगह पर आयोजन किया जाए तो गर्दी होने की संभावना है वह स्थान पर गर्दी ना हो उसकी खबरदारी ली जाए।
 5)कोरोना के  मद्देनजर  कलम 144 लागु की गई है।
6) शबे मेहराज के  अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन केबल नेटवर्क वेबसाइट फेसबुक आईडी द्वारा उपलब्ध करके दी जाए। ऐसे  दिशानिर्देश इस वक्त जारी किए गए।

Post a Comment

0 Comments

close