सैनिक हमेशा ही किसान के हितके लिये जी रहा हैं ...!
अकोला --कर्तव्य पर तैनात सैनिक और सेवा करके निवृत्त सैनिक हमेशा ही किसान हितके लिये जीता आ रहा हैं।वो सैन्य में भरती होने के पहले किसान पुत्र होता हैं।और सैन्य से निवृत्त होने के बाद किसान ही रहता हैं। इसलिए किसानों पर होनेवाले अन्याय वो सह नही पाता इसलिए राजनीति के बादशाह कोई भी हो सैनिक किसानों के साथ खड़ा होता हैं। ऐसे विचार पूर्व सैनिक फेडरेशन अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने अकोला में व्यक्त किये ।वो अकोला में किसान ब्रिगेड संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश पोहरे के सायकल रॅली समारोप कार्यक्रम के लिये आये थे । पूर्व सैनिक फेडरेशन संस्थापक अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद ब्रिगेडियर सुधीर सावंत अकोला में समारोपीय कार्यक्रम में संम्मलित होने के लिए आए तब अकोला जिल्हाध्यक्ष भरत वानखडे और उपाध्यक्ष हरिभाऊ बाबुराव पंडे के नेतृत्व में अकोला जिले के पूर्व सैनिक फेडरेशन कार्यकर्त्यांओ की बैठक संपन्न हुई।जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्यांओपर विस्तृत चर्चा करके समस्याओ का हल निकालने के बारे में मार्गदर्शन लिया। उसी को मद्देनजर रखते हुये सैनिको के लिए होनेवाले ई सी एच में जाकर अधिकारियोंके साथ चर्चा चर्चा की इसवक्त पूर्व सैनिक फेडरेशन के सैनिकोने किसान ब्रिगेड संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश पोहरे के सायकल रॅलीमें बड़े पैमाने पर हिस्सा लेकर सैनिक कोई भी हो वो हमेशा किसान के साथ ही होता हैं यह दिखा दिया हैं। क्योंकि सैनिक भर्ती पूर्व किसानपुत्र होता हैं और सैन्यसे निवृत्त होकर आनेके बाद भी किसान ही होता हैं।इसलिए असतो किसानों पर होनेवाले अन्याय कभीभी नही सहसकता । इस बैठकका सूत्र संचालन उपाध्यक्ष हरिभाऊ बाबुराव पंडे ने किया तो कोषाध्यक्ष मिलिंद बनसोड ने आभार व्यक्त किये ।इस बैठककी अध्यक्षता जिल्हाध्यक्ष भारत रतन वानखडे ने की इसके लिये सैनिक फेडरेशन प्रवक्ता डी.एफ निंबाळकर का मार्गदर्शन मिला।इस कार्यक्रमके लिये सचिव प्रकाश इंगळे , विभागीय अध्यक्ष पाठक समवेत सभी सैनिक फेडरेशन कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
0 Comments