अकोला-बार्शीटाकली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा
अकोला-अकोला बार्शीटाकली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा सोमवार को शाम में हुआ। तथा यस हादसा कान्हेरी सरप के समीप हुआ। जिसमें सुजुकी ब्रेजा कार पेड़ से जा टकराई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि कार में कुल 4 लोग सवार थे जिसमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए सामने का पूरा भाग पेड़ से टकराने के कारण पेड़ का भी कुछ हिस्सा गिर गया था।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते हैं वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंची एवं घटना का पंचनामा कर घायल लोगों को तत्काल अकोला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन पर इलाज चल रहा है। सड़क हादसे के कारण अकोला से मगरूलपीर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था जिसे पुलिस द्वारा एक क्रेन के माध्यम से कार को रास्ते के बाजू हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
0 Comments