इतवारा बाजार पर लॉकडाउन का असर .....!व्यापारी तथा नागरिक कोरोना के खिलाफ जंग में प्रशासन के साथ
अकोला- पूरी दुनिया में कोरोनावायरस की महामारी शुरू है जिससे पूरी दुनिया जूझ रही है हर जगह मरीजों की संख्या को लेकर प्रशासन लॉकडाउन लगा रहा है इसी के चलते अमरावती व अकोला में प्रशासन ने अपनी नजर जमाई रखी है जिसके चलते भीड़भाड़ वाले इलाकों पर अतिरिक्त ध्यान दिया गया है आजकल अकोला में मशहूर रविवार को भरने वाले बाजार जिसे आम नागरिक इतवारा बाजार के नाम से जानते हैं जो के जूना भाजी बाजार से सराफा गली व नाल साहब चौक से कोटडी बाजार होता हुआ तिलक रोड तक और अंदर एपीएमसी की गलियों में भरता है जहां अकोला व आसपास के देहातों के नागरिक काफी संख्या में जमा होते हैं जिस से बचने हेतु इसी के चलते आज अकोला में इतवारा बाजार पर भी कड़ी नजर रखी गई जिसमें व्यापारियों व ग्राहकों दोनों को ही कोरोना से बचाव के लिए दुकाने ना लगाने व भीड़ जमा ना होने के आदेश प्रशासन द्वारा दिए गए जिसे दोनों ही ने बखूबी अंजाम दिया जिसका सुबूत ऊपर दी हुई तस्वीरें दे रही है
0 Comments