अकोला मे एआईएमआईएम ने मनाया कोरोना का जन्मदिन
अकोला- चीन के वुहान से समूचे विश्व में फैले कोरोना वाइरस ने भारत को भी नहीं बख्शा चीन में लाखों लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने जो पाबंदियां लगाईं वे कारगर नजर न आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू की घोषणा कर नागरिकों से स्वयंस्फूर्त कर्फ्यू पालने की अपील की थी.जिसे समूचे देश ने जमकर प्रतिसाद दिया.लेकिन उस दिन से लेकर आज तक भारत तथा भारतवासी कोरोना की जिस दहशत में जी रहे हैं.उस दहशत ने देश की न सिर्फ अर्थ व्यवस्था बल्की गरीब तबके के रोजगार छीनकर उन्हें रास्ते पर ला पटका.इसलिए और किसी को यह दिन याद हो या न हो लेकिन विपरित हालात में जैसे तैसे जीवन यापन करने वाले इस दिन को ताउम्र कभी भूल नहीं पाएंगे.इस भयावह त्रासदी की संकल्पना को याद करने के लिए सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन अकोला इकाई की ओर से भारत में कोरोना की वर्षगांठ पर केक काटकर इस त्रासदी के वार्षिक उत्सव का निषेध किया.तथा प्रार्थना की कि सब कुछ हो लेकिन यह दिन अब दोबारा कभी न आए.नागरिकों में कोरोना संक्रमण के प्रति जनजागृति बढ़े नागरिक स्वयं साफ सफाई को अपनाएं, मास्क इस्तेमाल करें, दो लोगों के बीच अंतर रखें, तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर कोरोना को देश तथा दुनिया से भगाने के लिए हर संभव प्रयास करें.इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह अभिनव वर्षगांठ मनायी गयी.जिसमें अकोला शहर अध्यक्ष अब्दुल मुनाफ, आसिफ अहमद खान, पार्षद मोहम्मद मुस्तफा इमरान खान रब्बानी, इरफान खान, इमरान शाह, शाहिद रज़ा, मिर्ज़ा अबरार आदि कार्यकर्ता शामिल हुए,गणेश सोनोने,अकोला.
0 Comments