३ कोविड मरीजो पर अपराध दर्ज, बाहर घूमना पड़ा महंगा.....!
पॉझिटिव्ह मरीज घर से बाहर ना निकलें-जिलाधिकारी पापलकर
अकोला- कोविड पॉझिटीव्ह होने के बावजूद होम आयसोलेशन मे रहने का मशवरा दिया जाने पर बाहेर घुमते हुए दिखाई दिए ३ लोगो के खिलाफ मनपा के पथक द्वारा कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया गया है। नैसर्गिक आपत्ती व्यवस्थापन कायदा अधिनियम व भादंवि कलम १८८ अनुसार यह अपराध दर्ज किया गया है। ऐसी ही कार्रवाई आगे भी जारी रखें जिससे पॉझिटीव्ह मरीदज बाहर फिरत नजर नही आऐंगे, ऐसे निर्देश जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापळकर ने दिए है। इस संदर्भ मे शाम के समय जिल्हाधिकारी कार्यालय मे आयोजित बैठक मे जिल्हाधिकारी पापळकर ने जाएजा लिया। इसवक्त वह बोल रहे थे। इस बैठक मे जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटीयार, मनपा आयुक्त निमा अरोरा, जिल्हा शल्य चिकित्सक डॉ. राजकुमार चव्हाण, जिल्हा आरोग्य अधिकारी डॉ. सुरेश आसोले, निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे, उपविभागीय अधिकारी डॉ. निलेश अपार, मनपा उपायुक्त जावळे, डॉ. श्यामसुंदर शिरसाम, डॉ. अस्मिता पाठक आदी उपस्थित थे।
इसवक्त जानकारी दी गई के, शहर के निवासी तीन मरीजो की रिपोर्ट पॉझिटिव्ह आई थी एवं उन्हें होम आयसोलेशन मे रहने का मशवरा दिया गया था। विंâतू वह बाहर घुमते हुए नजर आए। मनपा के पथक ने इन तीनो भी लोगो के खिलाफ यह धडक कार्रवाई की।इसवक्त जिल्हाधिकारी पापलकर ने कहा के, एक पॉझिटीव्ह मरीज के पिछले २० ज्यादा जोखिम भरे एवं १० कम जोखीम के संपर्क लोगो की जांच की जाए। तथा होम आयसोलेशन मे रहनेवाले मरीजो पर ध्यान देने जरूरी है। उनकी तबीयत की समय समय पर जांच करना एवं मरीज ले रहे उपचार की जानकारी एवं निरीक्षण करने के निर्देश जिल्हाधिकारी पापलकर ने दिए। मनपा के घुमंतू पथकों को दिए। तथा ज्यादा से ज्यादा नागरीकों की जांच क्षमता बढाने के निर्देश भी दिए। इसबिच नागरीकों ने मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोना, , सामाजिक दुरी इन तिन नियमों का पालन करें। बगैर वजह के अपने घर से बाहर ना निकले ऐसी अपील भी जिलाधिकारी ने की है।
0 Comments