Header Ads Widget

अकोला में पत्थर से वार करके एक की हत्या

अकोला में पत्थर से वार करके एक की हत्या
अकोला-  स्थानीय खदान पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले नेहरू पार्क परिसर में शनिवार की बिच रात एक व्यक्ति की पत्थरों से वार करके हत्या कर दी। मृतक युवक की उम्र 35 वर्ष होने का सामने आया है  एवं मृतक का नाम श्याम शंकर घोड़े बताया गया है। हत्या की जानकारी मिलते ही परिसर में सनसनी फैल गई। इस मामले के आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अकोला शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियां यह आम जनता के साथ पुलिस के लिए भी सर दर्द बनी हुई है। लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपियों को दबोचने का सिलसिला जारी है। फिर भी अपराधी गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस अपने कर्तव्य को बखूबी अंजाम दे रही है। कल रात हुई घटना में नेहरू पार्क चौक के समीप एक व्यक्ति की पत्थरों से वार करके हत्या की गई। मृतक व्यक्ति का नाम 35 वर्षीय श्याम शंकर घोड़े है। वह खदान परिसर के सरकारी गोडाउन के पीछे रहता था।   मध्य रात  पत्थरों से आरोपियों द्वारा वार करके उसकी हत्या कर दी। गई घटनास्थल से नशीले पदार्थ  प्राप्त हुए हैं। इस वक्त घटनास्थल से  पत्थर भी मिले हैं जो खून से लितपीत थे। हत्या नशीली पदार्थों की लत को पूरा करने के लिए नशे में किए जाने की प्राथमिक संभावना दर्शाई जा रही है। इस घटना की जानकारी खदान पुलिस स्टेशन को मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया एवं मृतक  को रात में ही शव विच्छेदन के लिए अकोला जिले के  सरकारी अस्पताल में भेजा गया। हत्या करने के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। खदान पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close