Header Ads Widget

फेब्रुवारी मे संपन्न हुवा रोटरी का घुमंतू नेत्र जाच अभियान

फेब्रुवारी मे संपन्न हुवा रोटरी का घुमंतू नेत्र जाच अभियान
अकोला-विगत ग्यारह वर्ष से चलित वाहन मे नेत्र उपकरण सजाकर नेत्रजाच अभियान चलानेवाले रोटरी के घुमंतु नेत्र जाच टीम ने विगत फरवरी मास मे अनेक गावो नेत्र मरीजो की मुफ्त जाच कर उनपर नेत्र उपचार किया गया.रोटरी चलित नेत्र रुग्णालय,रोटरी क्लब ऑफ अकोला नॉर्थ,आनंदीलाल चिरानिया ट्रस्ट के ओरसे आयोजित इस घुमंतू वाहन की टीम ने १ फरवरी से २८ फरवरी के बीच अनेक गावो मे नेत्र जाच शिबिर लेकर नेत्र मरीजो को दवाइया वितरित की. इस अभियान मे चिखलगाव,चांदूर,खरप,न्यू तापडिया नगर,अकोला महानगर,नायगाव, गायगाव, भोरद,कापशी,पातूर,भंडारज,बेलुरा,दिग्रस,व्याला, बारलींगा,किनखेड,महान,जनुना,येवता,कातखेड, राजांदा,कुरणखेड, गांधीग्राम,अडगाव,तेल्हारा,खेर्दा, टाकळी आदी गावो मे नेत्र मरीजो की मुफ्त नेत्र जाच कर शिबिर आयोजित किये गये.इस माह मे उपरोक्त गावो मे कुल 1047  मरीजो की नेत्र जाच कर 319 मरीजो को चष्मे वितरित कियें गये.एवं 44 मोतीबिंदू के मरिजो को नेत्र शस्त्रक्रिया के लिये चुना गया.रोटरी के घुमंतू नेत्र जाच टीम के केंद्र प्रमुख डॉ जुगल चिरानिया,डॉ.सुरेश तारे के मार्गदर्शन मे सहाय्यक संतोष धुरंदर,अमर कराले ने सहयोग किया.उपक्रम की सफलता हेतू रोटरी नॉर्थ के अध्यक्ष विजय टाले,सचिव श्रीकांत बोबटे समेत गावो के सरपंच व ग्रामपंचायत सदस्यो ने मेहनत ली .

Post a Comment

0 Comments

close